पाटन पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई ट्रक ड्राइवर से मारपीट व लूटपाट करने वाले आरोपीयों की हुई गिरफ्तारी

पाटन : पाटन थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही 01 सितंबर को मोबाईल फोन से सूचना प्राप्त हुआ कि मां ज्वाला फ्युल्स खम्हरिया में एक महिन्द्र एक्सयूव्ही कार में सवार होकर कुछ व्यक्ति आये और शराब के नशे में धुत होकर पेट्रोल पंप में डीजल भरवाने आये ट्रक क्रं. सीजी 04 जेडी 9815 के चालक जोगिन्दर यादव के साथ गाली गुप्तार कर मारपीट कर रूपया पैसा लूट किये है। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना पाटन के अपराध के 110/2023 धारा 294,394,506 भादवि के प्रार्थी जोगिन्द यादव पिता बेनी यादव उम्र 44 वर्ष सा बंजामा जिला झाझा थाना जमुई बिहार हाल रावाभाठा 07 पार्किंग रायपुर थाना खमतराई जिला रायपुर छ.ग.ने रिपोर्ट लिखाया वह अपने ट्रक क्र. सीजी 04 जेडी 9815 में पाटन सा मिल से पेपर पत्ता लोड कर कलकत्ता जाने के लिए निकला था जो मेनरोड खम्हरिया में स्थित मां ज्वाला फ्यूल्स पेट्रोल पम्प में डीजल डलवाने के रूका और पेट्रोल पंप में 415 लीटर 40 हजार रूपये का डीजल डलवाकर ट्रक की पेट्रोल पम्प परिसर के किनारे खड़ा कर आनलाईन पेमेंट करने हेतु अपने मालिक विवेक तिवारी से बात कर गाड़ी को किनारे खड़ा कर वही पर उपस्थित था कि लगभग रात्रि 08.30 बजे एक नीले रंग का एक्सयूव्ही 700 क्र. सीजी 07 सीजे 9592 में बैठकर बृजेन्द्र राय उर्फ पिंकी राय पिता स्व. अवधेश राय उम्र 46 वर्ष साकिन गणेश नगर रिसाली गांव सड़क नंबर 02 रिसाली थाना नेवई जिला दुर्ग (छ.ग.) एवं इसके दो साथी कृष्णा कुमार यादव उर्फ कृष्णु पिता स्व. बलदाउ यादव उम्र 42 वर्ष सा. शासकीय स्कूल के पीछे नेवई बस्ती थाना नेवई जिला दुर्ग छ.ग., मुकेश कुमार निर्मलकर पिता भगत राम निर्मलकर उम्र 36 वर्ष सा. स्टेशन मरोदा रेल्वे फाटक के पास दुर्ग थाना नेवई जिला दुर्ग छ.ग. निवासी आये और प्रार्थी ट्रक चालक से अश्लील गाली गलौच करने लगे बोले कि तुम लोग ट्रक में त्रिपाल ढक कर मवेशी का तस्करी करते हो कहकर जान से मारने की धमकी देते हुये तीनों हाथ मुक्का से मारपीट करना शुरू कर दिये ट्रक ड्रायवर बोला कि मैं मवेशी तस्करी नहीं करता हूँ मेरे ट्रक में पेपर पत्ता लोड है फिर भी ट्रक के अंदर मवेशी है कहकर मारपीट कर प्रार्थी के शर्ट के जेब में रखे नगदी रकम 8000/- रू. को आरोपी पिंकी राय के द्वारा मारपीट कर लूट लिया जो प्रार्थी मौके से जान बचाकर खेत की तरफ भाग कर घटना के संबंध में अपने मालिक एवं डायल 112 फोन से सूचना दिया तब तक आरोपीगण पेट्रोल पंप के कर्मचारी के साथ हुज्जतबाजी कर ट्रक के त्रिपाल को खोलकर पेपर गत्ता को फैलाने लगे मौके पर 112 वाहन के कर्मचारी पहुंचे पर उनके साथ भी हुज्जतबाजी करने लगे कि प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया पाटन पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर आरोपीयों को पकड़कर हिरासत में लिया गया आरोपीयों के कब्जे से लूटे गये नगदी रकम 8000/- रू. एवं घटना में प्रयुक्त कार एक्सयूव्ही 700 क्रं. सीजी 07 सीजे 9592 को जप्त किया गया है एवं तीनों आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायालय से न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है