पाटन । नगर पंचायत पाटन में प्रसिद्ध महामाया मंदिर में शारदीय नवरात्रि के शुभ मुहूर्त में दीप ज्योत प्रज्वलित हुए महामाया ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष कृष्णा भाले ने बताया कि इस शारदीय नवरात्रि में 371 से ज्यादा ज्योत प्रज्वलित हुए।
दीप प्रज्वलित कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष कृष्णा भाले, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले,सरोज देवांगन, नीलकंठ देवांगन,केवल देवांगन,दिनेश मिश्रा,पंडित दीपक सावर्णी,मेहतरु पटेल,भूपेन्द्र पटेल सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे।


