उप निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव ने मीडिया विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

*:उप निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव ने मीडिया विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक…

उप निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव ने मीडिया विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक.केसरा (दुर्ग)।  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केसरा में मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के विद्यार्थियों के लिए साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उप निरीक्षक श्री सुभाष चंद्र यादव उपस्थित रहे।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

उन्होंने विद्यार्थियों को वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों जैसे फिशिंग, फर्जी कॉल, ओटीपी धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया हैकिंग, फेक लिंक तथा ऑनलाइन वित्तीय ठगी से बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

घुघुवा(क) में नाली निर्माण कार्य का हुआ भूमिपूजन

उन्होंने बताया कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ बैंक संबंधी जानकारी, ओटीपी या पासवर्ड साझा नहीं करना चाहिए तथा संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचना चाहिए। साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने साइबर सुरक्षा से जुड़े अनेक प्रश्न पूछे, जिनका श्री यादव ने सरल एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से उत्तर दिया।

भूपेश बघेल के जन्मदिन पर पाटन में राजीव भवन उद्घाटन के साथ होगा भव्य आयोजन

उन्होंने विद्यार्थियों से सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने तथा किसी भी साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत संबंधित साइबर हेल्पलाइन एवं पुलिस से संपर्क करने की अपील की।

विद्यालय परिवार ने इस उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम के लिए उप निरीक्षक श्री सुभाष चंद्र यादव का आभार व्यक्त किया। विद्यार्थियों ने भी इस जागरूकता सत्र को अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों के नियमित आयोजन की आवश्यकता व्यक्त की।

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है