27 सितंबर को गभरा में भव्य डांस प्रतियोगिता का आयोजन, मुख्य अतिथि होंगे सभापति प्रणव शर्मा

Advertisement

ग्राम गभरा में भव्य डांस प्रतियोगिता का आयोजन 27 सितंबर को, मुख्य अतिथि होंगे जनपद सदस्य प्रणव शर्मा

पाटन (दुर्ग): 25 सितंबर।नवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर तहसील पाटन के ग्राम गभरा (करगा) में “नव जागरण दुर्गा उत्सव समिति” तथा समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से दिनांक 27 सितंबर 2025, शनिवार को एक दिवसीय भव्य रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम शाम 7 बजे से प्रारंभ होगा।

वहीं इस सांस्कृतिक आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे श्री प्रणव शर्मा, जनपद सदस्य पाटन एवं सभापति। उनके साथ अन्य विशिष्ट अतिथियों में श्री कमलेश ठाकुर (सरपंच, ग्राम पंचायत करगा-गभरा), श्री अंकित आदिल (उपसरपंच), रूपेश चन्द्राकर (पूर्व सरपंच), मेहत्तर वर्मा (सांसद प्रतिनिधि) एवं रमेश कुर्रे (विधायक प्रतिनिधि) शिरकत करेंगे।

 फेसबुक से जुड़े 

वहीं इस प्रतियोगिता को दो वर्गों में विभाजित किया गया है,  पहला सामूहिक एवं दूसरा एकल/युगल। साथ ही विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे । जिसमें सामूहिक डांस के विजेताओं को  प्रथम पुरस्कार ₹5000, द्वितीय ₹3000, तृतीय ₹2000, चतुर्थ ₹1000 रूपये प्रदान किया जाएगा। वहीं एकल/युगल डांस के विजेताओं को प्रथम ₹3000, द्वितीय ₹2000, तृतीय ₹1000, चतुर्थ ₹750 रुपए प्रदान कर पुरस्कृत किया जाएगा।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को नामांकन शुल्क जमा कर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। पंजीयन के लिए आयोजक समिति के संपर्क सूत्र – 📞 8966850391, 8463853067 – पर संपर्क किया जा सकता है।

बतादें कि ग्राम गभरा की यह सांस्कृतिक संध्या न केवल प्रतिभागियों के लिए एक मंच होगी, बल्कि स्थानीय जनसमुदाय के लिए भी मनोरंजन व उत्साह का केंद्र बनेगी। आयोजन में बड़ी संख्या में दर्शकों के सम्मिलित होने की संभावना है।

भाजपा अमलेश्वर मंडल की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

* :भाजपा अमलेश्वर मंडल की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया जोर... * पचपेड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं का मंथन, संगठन विस्तार की बनी...

विश्व हिंदी परिषद का संगठनात्मक विस्तार: विरेन्द्र कुमार साहू बने शैक्षणिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष

* डॉ. शशिभूषण शर्मा के मार्गदर्शन में विश्व हिंदी परिषद ने किया दुर्ग जिले में संगठन विस्तार : विरेन्द्र कुमार साहू को सौंपी गई...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है