पाटन शिक्षा अधिकारी श्री जगदल्ले ने प्राथमिक शाला ढौर का निरीक्षण किया अनुपस्थित पाया गया प्रधान पाठक

Advertisement

सेलुद: विकासखंड शिक्षा अधिकारी पाटन टी आर जगदल्ले के द्वारा शासकीय प्राथमिक एवम पूर्व माध्यमिक शाला ढौर का औचक निरीक्षण किया ।निरीक्षण के दौरान प्रधानपाठक शासकीय प्राथमिक शाला ढौर बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए।विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बिना सूचना के अनुपस्थित रहने के कारण अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु उच्च कार्यालय को प्रेषित किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा सभी कक्षाओं का निरीक्षण कर बच्चो के गुणवत्ता की जांच किया ।गणित ,अंग्रेजी एवम हिंदी विषयों में मूलभूत अवधारणाओं की जांच कर मूलभूत भाषाई एवम गणितीय कौशल के विकास हेतु योजना बनाकर कार्य करने एवम शिक्षा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने हेतु शिक्षको को दिशा निर्देश दिया।शाला परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ साथ वृक्षारोपण,शौचालय की नियमित सफाई, पेयजल की व्यवस्था सुव्यवस्थित करने दिशा निर्देश दिए। शासन की महत्वपूर्ण योजना मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने रसोइयों एवम शिक्षको को निर्देशित किया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तहसीलदारों के तबादले से पाटन में राजस्व व्यवस्था फिर चरमराई

तहसीलदारों के तबादले से पाटन में राजस्व व्यवस्था फिर चरमराई पवन ठाकुर के दुर्ग स्थानांतरण के बाद कल ही ममता टावरी को मिला था मुख्य...

खबर का असर: चार दिन में टूटी विभागीय लापरवाही की दीवार

खबर का असर: चार दिन में टूटी विभागीय लापरवाही की दीवार रामेश्वरी सेन को मिला न्याय, श्रम विभाग ने सुधारी गलती; अब श्रमिक योजनाओं का...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है