मन की बात में छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा में पाटन प्रथम

मन की बात कार्यक्रम में पूरे छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा में पाटन प्रथम- श्रीमती हर्षा लोकमणि चंद्राकर

पाटन: प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से श्रीमती हर्षा चंद्राकर प्रभारी मन की बात विधानसभा पाटन ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के द्वारा हर महीने के आखिरी रविवार को मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश दुनिया की ज्ञानवर्धक बातों को हमसे साझा करते हैं।

इस रविवार को भी विधानसभा पाटन के कार्यकर्ताओं द्वारा मन की बात कार्यक्रम का 125 वाँ एपिसोड को 250 बूथों में से 176 बूथों में देखा एवं सुना गया, जिसकी जनसंख्या लगभग 3126 थी जिसकी जानकारी सरल ऐप एवं मोदी ऐप के माध्यम से डाउनलोड की गई थी, जिसके परिणाम स्वरूप पाटन विधानसभा के संयुक्त पाँचो मंडलों के माध्यम से पूरे छत्तीसगढ़ के 35 जिला संगठन एवं 90 विधानसभा के रिकॉर्ड के आधार पर पाटन विधानसभा को पहला (1st) स्थान प्राप्त हुआ है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस उपलब्धि के लिए भारतीय जनता पार्टी जिला दुर्ग के जिला अध्यक्ष सुरेन्द कौशिक, जिला प्रभारी संतोष सोनी एवं सह प्रभारी रजा खोखर, विधानसभा पाटन के सहप्रभारी रवि सिन्हा, मंडल अध्यक्षगण कमलेश साहू, ज्योति प्रकाश साहू, रानी बंछोर, कमलेश चंद्राकर एव धर्मेंद्र सिन्हा, मंडलो के प्रभारी निर्मल जैन, पुष्कर साहू, हरिशंकर साहू, कैलास यादव, राजू निषाद, सहप्रभारी टेसराम साहू, महेश लहरी, कृष्णा साहू, घनश्याम कौशिक, लोकेश साहू, नगर पालिका कुम्हारी, अमलेश्वर, एव नगर पंचायत पाटन, मन के बात के अतिथि, बूथ कार्यक्रम के प्रभारी, बूथ अध्यक्ष एव वरिष्ठ कनिष्ठ कार्यकर्ताओ के साथ साथ प्रत्येक जनता जिन्होंने प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग किया उन सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं को बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ।

वहीं श्रीमती चंद्राकर ने कहा कि जिस प्रकार से पाटन विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा अथक मेहनत कर ये उपलब्धि हासिल किया है आशा एव उम्मीद करती हूँ कि आगे भी हमारी विधानसभा प्रथम स्थान को बनाये रखने प्रयास करेंगे एव बचे हुए अन्य बूथों पर भी इस कार्यक्रम को करेंगे।

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है