उपद्रवियों को सुधर जाने “छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना” ने दी चेतावनी, थाना में सौंपा ज्ञापन

घुघवा (ज) पाटन के पिकनिक स्पॉट जैसे स्थल पर शराबियों व आपराधिक तत्व के लोगों का जमावड़ा, लोग हो रहे परेशान;  छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना पाटन ब्लाक अध्यक्ष ने अमलेश्वर थाना में सौंपा ज्ञापन,,,

पाटन: अमलेश्वर थाना अंतर्गत के ग्राम घुघवा (जमराव) में नदी किनारे का स्थल पिकनिक स्पॉट जैसा हैं जंहा पर दोपहर से ही शराबियों व उपद्रवियों का कब्जा होने लगता है शाम तक स्थिति यहां तक हो जाती है कि वहाँ से अकेले गुजरने से लोगों को डर लगने लगता है। वही उस राह से गुजरने वाले स्कूली छत्राओं पर टिप्पणी करते आ रहे शराबियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

👉यह भी पढ़े : अपर्याप्त निरीक्षण, गैर जिम्मेदारी और भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई स्कूल जतन योजना 

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

👉यह भी पढ़े : विनय चंद्राकर बने सरपंच संघ पाटन के अध्यक्ष…

आपको बता दें कि जगह की सुंदरता को देखते हुवे व किसी का हस्तक्षेप ना होने के कारण नशा करने वाले लोग यहाँ दूर दूर से पहुंचते हैं, इस बात को लेकर ग्रामीणों व नशेड़ियों के बीच कई बार विवाद की स्थिति बन चुका है. उपद्रवियों व शराबियों द्वारा जहां तहाँ गंदगी फैलाया जा रहा है शराब की बोतलों को फोड़ कर फेंक दिया जाता है. स्थिति से परेशान ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना पाटन ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम नेताम को स्थिति से अवगत कराया व सहयोग करने की अपील की थी।

👉यह भी पढ़े : जर्जर सड़क और जनहित मुद्दों को लेकर भीम आर्मी ने की 20 कि.मी तक पैदल मार्च रैली

👉यह भी पढ़े : रायपुर पश्चिम को मिला 65.45 करोड़ का विकास पैकेज…जाने कहा होगा विकास 

मामले की गम्भीरता को देखते हुवे व भविष्य मे कोई अप्रिय घटना हो इसके पहले श्री नेताम द्वारा CKS संगठन के सेनानियों व ग्रामीणों के साथ जाकर थाना अमलेश्वर में लिखित आपत्ति दर्ज कराते हुए कार्यवाही के लिए आवेदन सौंपा है।
घनश्याम नेताम द्वारा मीडिया के माध्यम से उपद्रवियों को चेतावनी दिया गया है कि समय रहते चेत जावें अन्यथा छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना लाठीधारी सँगठन है अगर अपने तेवर में आ गया तो लेने के देने पड़ जायेंगे।

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है