छत्तीसगढ़ शासन के सरस्वती निशुल्क साइकिल योजना का लाभ ले रहे हैं पात्र छात्राएं

Advertisement

सेजस जंजगिरी में किया गया साइकिल वितरण पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर हुए शामिल

कुम्हारी। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जंजगिरी में सत्र 2023-2024 हेतु नि:शुल्क सरस्वती सायकल योजना के अंतर्गत कक्षा नवमी की 51 छात्राओं को साइकिल वितरित किया गया। जिसमें अंग्रेजी माध्यम की 25 एवं हिंदी माध्यम की 26 छात्राओं को साइकिल प्रदान किया गया। उक्त कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजेश्वर सोनकर जी ने बालिकाओं को अपनी शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि निःशुल्क साइकिल वितरण से बालिकाएं अब अधिक आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता ,उत्साह के साथ स्कूल आना जाना करेंगी। इस अवसर पर प्राचार्या श्रीमती मिनी गोपीनाथन ने कहा की यह योजना एक ऐसी महत्वाकांक्षी योजना है जो ना सिर्फ बेटियों को स्कूल आने जाने में मदद करती है ,बल्कि बेटियों की शिक्षा की राह को भी आसान बनाती है। निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम में शाला प्रबंधक रूप कुमार साहू , एल्डरमैन अशोक साहू , लोकेश साहू , तीरथ राम देवांगन , राम साहू एवं पुनीत सहित सभी सम्माननीय महिला सदस्य एवं विद्यालय परिवार से महेश राजपूत सर एवं सभी शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

प्रशांत शर्मा बने सेजस घुघुवा(क) विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और रवि साहू बने उपाध्यक्ष

सेजस घुघुवा(क) विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रशांत शर्मा और उपाध्यक्ष रवि साहू चुने गए पाटन। क्षेत्र के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम...

सेजस विद्यालय घुघुवा(क) में शाला प्रवेश उत्सव एवं सरस्वती साइकिल वितरण समारोह

सेजस विद्यालय घुघुवा(क) में शाला प्रवेश उत्सव एवं सरस्वती साइकिल वितरण समारोह संपन्न हुआ। * उपस्थित अतिथियों ने एक पेड़ मां के नाम पर पौधारोपण...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है