सभापति प्रणव शर्मा ने सुशासन तिहार ‘झीट’ में प्रमुखता से निर्बाध विद्युत आपूर्ति की मांग की

Advertisement

(संतोष देवांगन) पाटन : छत्तीसगढ़ राज्य के भाजपा सरकार द्वारा मनाए जा रहे सुशासन तिहार के माध्यम से आम जनता की शिकायत एवं मांग के ऑनलाइन एवं ऑफलाइन आवेदन पत्र संबंधित समाधान शिविर ग्राम पंचायत झीट में बुधवार को आयोजित किया गया।

जिसमें जनपद पंचायत पाटन के सर्वाधिक लोकप्रिय सभापति प्रणव शर्मा ने उपस्थित होकर जनता की समस्याओं व मांग पर विषेश रूप से ध्यान देते हुए वर्तमान सबसे बड़े समस्या हाल में हुए आंधी तूफान एवं बारिश से बाधित हुए विद्युत आपूर्ति संबंधित समस्या के समाधान पर तत्काल विभाग के अधिकारियों के ध्यान दिए जाने की मांग की, आंधी तूफान से पाटन क्षेत्र में बहुत से स्थानों पर 24 से 48 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित होने के साथ-साथ भारी गर्मी की समस्या और पेय जल आपूर्ति भी बाधित हो गई थी, जिससे लोग बहुत ज्यादा परेशान होते रहे। अचानक आए आंधी तूफान से पाटन क्षेत्र में कई घरों के छप्पर उड़ गए ऐसे मामलों में आर्थिक सहायता संबंधित मुवाउजा राशि राजस्व विभाग द्वारा जल्द से जल्द प्रदान की जाने की भी मांग की गई।

प्रदेश की 69 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदन योजना का लाभ- कल्पना नारद साहू

* अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त आज होगी जारी... * सीएम विष्णु देव साय बस्तर से महिलाओं के खातों में...

छग सहा शिक्षक फेडरेशन, पाटन द्वारा हर्षोल्लास से होली मिलन समारोह सम्पन्न

* छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई पाटन द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न... पाटन : छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन, ब्लॉक इकाई पाटन...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है