राशन कार्ड के हितग्राही पीडीएफ के लिए लगा रहे है जनपद कार्यालय के चक्कर/ उतरा सोनवानी

Advertisement

पाटन 17 दिसंबर : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्राम पंचायत में नया राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया ग्राम पंचायत के द्वारा लगातार किया जा रहा है। वहीं कई राशन कार्ड के नाम को परिवर्तित कर दूसरे सदस्य के नाम स्थानांतरण भी किया जा रहा है। लेकिन किसी की भी कार्ड ग्राम पंचायत को नहीं मिल पाई है। और नहीं राशन कार्ड और ना ही स्थानांतरण वाले कार्ड का पीडीएफ मिल पाई है।जिसके कारण कई हितग्राहियों को छत्तीसगढ़ सरकार की योजना का लाभ नहीं मिल पा रही है। इसमें कई गरीब लोग हैं जो रोज कमाने खाने वाले हैं। जिसे राशन की लाले पड़ रहे हैं, भूखे पेट गुजारा करने के लिए विवश हो रहे हैं।

उक्त विषय की जानकारी जनपद पंचायत पाटन के सदस्य उतरा सोनवानी ने 12 दिसंबर को जनपद के सामान्य सभा विभागीय कार्यों की बैठक में उठाई लेकिन दुर्भाग्य वस खाद्य विभाग के अधिकारी ही बैठक से नदारत रहे। जिस पर नाराजगी जाहिर करते हुए जनपद सदस्य श्री सोनवानी ने उपस्थित मुख्य कार्यपालन अधिकारी को उक्त विषय में जानकारी दिया।

 फेसबुक से जुड़े 

श्री सोनवानी ने मीडिया को जानकारी शेयर करते हुए कहा कि मेरे जनपद क्षेत्र में कई ऐसे हितग्राही हैं, जिन्हें नया राशन कार्ड का पीडीएफ अभी तक प्राप्त नहीं हो पाया है और ना ही नाम स्थानांतरण वाले कार्ड का पीडीएफ प्राप्त जनपद से हो पा रहा है हितग्राही जनपद कार्यालय के एवं पंचायत के चक्कर काट कर परेशान हो रहे हैं। लेकिन विभागीय अधिकारी किसी भी प्रकार की समस्या हल करने में असफल हो रहे हैं। अब सवाल यह उठता है कि राशन कार्ड बना है या नहीं बना है तो पीडीएफ क्यों नहीं मिल रहा है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है