ओदरागहन में हो रहे अवैध निर्माण, मामला पहुंचा उपतहसील कार्यलय

Advertisement

ग्राम पंचायत ओदरागहन में हो रहे अवैध निर्माण के खिलाफ सरपंच ने खोला मोर्चा उप तहसील कार्यालय जामगांव आर पहुंचा मामला।

रानीतराई : जनपद पंचायत पाटन अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत ओदरागहन में अवैध निर्माण के ऊपर रोक लगाने के लिए ग्राम पंचायत के सरपंच के द्वारा उप तहसील कार्यालय पाटन में आवेदन प्रस्तुत किया गया है जिसे संज्ञान में लेते हुए नायाब तहसीलदार ने अवैध निर्माण पर स्थगन की कार्यवाही की गई है।आपको बता दें वही अतिक्रमणकारियों के द्वारा भी सरपंच के खिलाफ तहसील ऑफिस में आवेदन प्रस्तुत किया गया है आवेदक का कहना है कि वे अपने स्वयं के पैतृक जमीन पर निर्माण कर रहे हैं लेकिन सरपंच के द्वारा अवैध निर्माण करके रोक लगाया जा रहा है आवेदक ने आगे कहा है कि यदि अवैध निर्माण है तो अति शीघ्र जांच करने की मांग नायाब तहसीलदार से की गई है।

 फेसबुक से जुड़े 

वही आवेदन कर्ता ने अन्य लोगों के द्वारा भी अवैध निर्माण किया जा रहा है जिस पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर भी तहसील कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया गया है।

नायाब तहसीलदार जामगांव आर ने कहा है कि शीघ्र ही ओदरागहन जाकर मौके का जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी अभी पटवारी हड़ताल में है इस वजह से जांच नहीं हो पा रहा है जैसे ही जांच होता है सही तथ्य सामने आ जाएगी और अवैध निर्माण करने वाले के ऊपर उचित कार्यवाही की जाएगी।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने किया नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को सम्मानित

* खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को किया सम्मानित... पाटन - पाटन नगर...

पाटन में देसी शराब खत्म- दुकान बंद, महंगी अंग्रेजी शराब खरीदने मजबूर लोग

* पाटन में देसी शराब की कमी से दुकान बंद, दुकान बंद होने से उपभोक्ता परेशान, महंगी अंग्रेजी शराब खरीदने मजबूर लोग... * देसी शराब...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है