गायत्री महायज्ञ तृतीय दिवस के अतिथि होंगे महिला बाल विकास मंत्री श्रीमति लक्ष्मी राजवाड़े ,आयोजकों ने किया भेंट मुलाकात

Advertisement

सेलूद 12 दिसंबर / ग्राम सेलूद में आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, विराट महिला सम्मेलन और श्रीमद प्रज्ञा महापुराण कथा दिनांक 02 जनवरी 2025 से 5 जनवरी 2025 तक के आयोजन के तृतीय दिवस दिनांक 04 जनवरी को केबिनेट मंत्री श्रीमति लक्ष्मी राजवाड़े जी महिला बाल विकास विभाग शामिल होंगे। अतिथि ने महायज्ञ में आने की स्वीकृति प्रदान किया है। ग्राम सेलूद में सनातन पर्व के अवसर पर भव्य महायज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। जिसकी व्यापक तैयारी चल रही है। सेलूद ग्राम में पहली बार 24 कुण्डीय महायज्ञ होने जा रहा है जिसमे शामिल होने के लिए पूरे क्षेत्र की जनता के साथ साथ राजनेताओ का भी आगमन होने जा रहा है। चारो दिवस में अलग अलग धार्मिक मूर्धन्य के साथ साथ दोनो ही पार्टी के वरिष्ठ नेता गन पहुंचने वाले है। तृतीय दिवस के दिन महायज्ञ के साथ साथ विराट महिला सम्मेलन का कार्यक्रम होगा।श्रीमति राजवाड़े जी को आमंत्रित करने के लिए पूर्व केबिनेट मंत्री श्रीमति रमशीला साहू, पूर्व विधायक डॉ दयाराम साहू, समन्वयक अशोक सिंग, सह संयोजक संजय यदु, अजय सिंग ठाकुर, खेमलाल साहू उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

23 अगस्त को घुघवा(नारायणपुर) से देवबलौदा तक निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा

23 अगस्त को घुघवा(नारायणपुर) से देवबलौदा तक निकलेगी विशाल कांवड़ यात्रा, शिवभक्तों के जयघोष से गूंजेगा क्षेत्र पाटन। भगवान शिव के प्रति आस्था, श्रद्धा और...

बरसते पानी में नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में निकला “भव्य कांवड़ यात्रा”

* बरसते पानी में नहीं रुके शिवभक्तों के कदम, जितेन्द्र वर्मा के नेतृत्व में बोल बम के जयघोष के साथ पाटन से टोलाघाट तक...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है