देश की बेटियों का अपमान – नहीं सहेगा हमारा हिंदुस्तान, भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करो – आयुष टिकरिहा

पाटन : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिला उपाध्यक्ष आयुष टिकरिहा ने भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने की केंद्र सरकार से मांग किया, क्योंकि बीती रात संसद मार्ग के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे भारतीय पहलवानों पर दिल्ली पुलिस द्वारा किया गया अत्याचार अति-दुःखद है। भारत वर्ष के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि जिन पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर, व पूरे विश्व पटल पर हमारे भारत देश का नाम रोशन किया।

आज केंद्र सरकार के इशारे पर दिल्ली पुलिस उन्हें चौराहे पर सरेआम गुंडागर्दी करते हुए पीट रही है, यह बेहद शर्मनाक घटनाक्रम, और हमारे भारतीय पहलवानो के प्रति भारतीय जनता पार्टी के ओछी व दोहरी मानसिकता, कर्तव्य के प्रति उदासीनता को प्रदर्शित करता हैं। आयुष टिकरिहा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आगे कहा कि वक्त बदलते देर नही लगता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, देश के बेटियों का अपमान करना, औऱ सांसद बृजभूषण सिंह को सरंक्षण देना बंद करो, याद रखना मोदी जी कि हमारे देश भारतवर्ष का हर युग मे यह इतिहास रहा है कि स्त्री के आँसू बहाने वाले का सर्वनाश हो गया, जिस प्रकार माँ सीता का अपहरण करने वाले रावण, द्रौपदी का चीर-हरण करने वाले दुर्योधन-दुशासन, एवं माँ अम्बा के श्राप से भीष्म आदि का समूल वंशनाश हो गया, उसी प्रकार से आपका भी आगामी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में सत्ता का यह घमण्ड चकनाचूर होकर रहेगा।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष आयुष टिकरिहा ने बताया कि हमारे देश ने ‘सत्यमेव जयते’ के प्रति आस्थावान ऋषि-मुनियों के इस देश ने इस मंत्र को अपना राष्ट्रीय आदर्श वाक्य बनाया है। और हमारे देश की यह विडम्बना हैं कि हमारी बहन, बेटियां आज भाजपा के सत्तालोलुपता में अंधा-गूंगा बने हुए, और प्रधानमंत्री मोदी के सामने न्याय की भीख मांगते हुए आंसू बहा रही हैं किन्तु PM मोदी, और उसका मन्त्रिमण्डल कर्नाटक चुनाव मे करोडो रुपये बर्बाद करके चुनावी रैलियां कर रहा है। उसके इस पाप में भागीदारों को भी उनके कुकर्मों का दंड इस चुनाव में अवश्य मिलेगा, क्योंकि प्रकृति का यही अटल नियम है, क्योंकि जो जैसा करेगा, वो वैसा ही भरेगा! और यही बात हमारे धर्मग्रंथ श्री रामचरितमानस में कहा गया हैं कि

  • सुमति कुमति सब कें उर रहहीं।
  • नाथ पुरान निगम अस कहहीं।।
  • जहाँ सुमति तहँ संपति नाना।
  • जहाँ कुमति तहँ बिपति निदाना।।
  • तव उर कुमति बसी बिपरीता।
  • हित अनहित मानहु रिपु प्रीता।।
  • (रामचरितमानस, सुंदरकांड—1.5.40)

आज जंतर मंतर पर हमारी बहने स्वयं के साथ हुए दैहिक शोषण, छेड़छाड़, प्रताड़ना, व पद में रहकर किये जा रहे अत्याचार के खिलाफ, अपमान की, व अपने हक की लड़ाई लड़ रही देश की पहलवान, हमारे देश बहन और बेटियां, लगातार 12 दिन से धरने पर बैठे रही पर, पर केंद्र के तानाशाही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार पर जूं तक नही रेंग रहा है यह हमारे भारत देश का दुर्भाग्य है, बेटियों को भाजपा राज में न्याय मिलना तो दूर की बात अब तक केवल अन्याय हो रहा है, मैं तो अंत मे केवल ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूँ के देश के प्रधानमंत्री और भाजपा के लोगों को सदबुद्धि, सन्मति दे भगवान।

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

बच्चों के भविष्य संवारने, शिक्षकों के साथ पालकों का सहयोग अपरिहार्य हैं- राजेन्द्र मारकण्डे शिक्षादूत

गुण्डरदेही। शुक्रवार 16 अक्टूबर को दशहरा अवकाश के पहले पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में शिक्षक, पालक व विद्यार्थी बैठक का आयोजन किया...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है