पाटन SDM और BMO ने बचाई सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग की जान

पाटन : पाटन से मोतीपुर मार्ग पर ग्राम तुलसी के पास आज लगभग 4 बजे आमदी अभनपुर में रहने वाले एक बुजुर्ग बाइक से गिरकर घायल हो गया था जिसके कारन बुजुर्ग के नाक से काफी खून निकल रहा था तथा उसके शरीर पर जगह-जगह खरोच भी था जिसका  अधिकारीयों के द्वारा तत्काल चिकित्सा सुविधा मुहैय्या कराया गया। पाटन एसडीएम विपुल कुमार गुप्ता ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक बुजुर्ग की आज जान बचाई जिसका सभी सराहना कर रहे है ।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

बताया जा रहा है कि उक्त बुजुर्ग गाड़ी चला रहे थे और वह अनियंत्रित होकर गाड़ी से गिर गया जिससे वे घायल हो गए। आपको बता दे कि पाटन एसडीएम श्री विपुल कुमार गुप्ता एवं जनपद पंचायत पाटन के सीईओ डिप्टी कलेक्टर श्री मुकेश कोठारी क्षेत्र के दौरा में निकले थे तभी उन्होंने मोतीपुर मार्ग पर ग्राम तुलसी के पास सड़क दुर्घटना में घायल बुजुर्ग को देखा तो तत्काल अपनी गाड़ी रुकवाई और उन्होंने तत्काल पाटन के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष शर्मा को फोन किया।

संयोग से डाक्टर आशीष शर्मा भी उसी रास्ते से जा रहे थे. वे तत्काल मौके पर पहुंच कर अपने गाड़ी में रखे प्राथमिक चिकित्सा किट से तत्काल चिकित्सा मुहैया करते हुए घायल बुजुर्ग का मरहम पट्टी किया साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एंबुलेंस को फोन करके तत्काल मौके पर बुलाया । इस दौरान एसडीएम श्री गुप्ता ने घायल बुजुर्ग के परिजनों को भी सूचना दी जिससे कि उसके परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद घायल बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झिट ले जाया गया जहां पर उसका इलाज अभी जारी है।

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

बच्चों के भविष्य संवारने, शिक्षकों के साथ पालकों का सहयोग अपरिहार्य हैं- राजेन्द्र मारकण्डे शिक्षादूत

गुण्डरदेही। शुक्रवार 16 अक्टूबर को दशहरा अवकाश के पहले पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में शिक्षक, पालक व विद्यार्थी बैठक का आयोजन किया...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है