जिला प्रशासन द्वारा नदी तट के सभी गांव के लोगों को सतर्क रहने की गई अपील

करन साहू, दुर्ग, 23 जुलाई / शिवनाथ नदी के कैचमेंट ऐरिया में विगत तीन दिनों से लगातार वर्षा होने से तांदुला नदी, खरखरा नदी व शिवनाथ के अन्य सहायक नालों में जल स्तर बढ़ा रहा है। जिससे आज शिवनाथ नदी के महमरा एनीकट के ऊपर 10 फीट पानी बह रहा है। नदी के जल स्तर में लगातार बढ़ोत्तरी को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा शिवनाथ नदी तट के सभी गांव के लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। अधिकारियों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र झोला, भोथली, रूदा, खाड़ा, चंगोरी, थनौद, पीसेगांव, महमरा, पुलगांव, कोसमी, मोहलई, नगपुरा, मालूद, बेलौदी, पीपरछेड़ी, झेंझरी, हटगांव, गनियारी, सहगांव पर विशेष नजर रखने कहा गया है। जल संसाधन संभाग तांदुला के कार्यपालन अभियंता श्री एस.के. पाण्डेय से प्राप्त जानकारी अनुसार राजनांदगांव जिले के मोंगरा बैराज से पिछले दिनों 40 हजार क्यूसेक पानी शिवनाथ नदी में छोड़ा गया था। आज 5 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, लगातार बारिश होने से आगे मोंगरा बैराज से ज्यादा पानी छोड़ने की और संभावना है। उन्होंने बताया कि लगातार बारिश से तांदुला जलाशय में 40 प्रतिशत, खरखरा जलाशय में 43 प्रतिशत, खपरी जलाशय में 42 प्रतिशत और गोंदली जलाशय में 22 प्रतिशत जलभराव हो चुका है। संभाग अंतर्गत बारिश की स्थिति ऐसी बनी रही तो इन जलाशय के भराव में और बढ़ोत्तरी होगी।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

चंगोरी स्कूल में अनोखी पहल, चित्रकार-पेंटर वर्कशॉप में बच्चों ने सीखी रंगों की कला

प्रवाह ज्ञान संगम नवाचार से बच्चों को मिला रंगों की दुनिया का अनुभव विद्यालय और समुदाय के संगम से संवर रहा बचपन, चंगोरी में चित्रकार/पेंटर...

छुट्टी भूले कौही के स्कूली बच्चे, राष्ट्रनायकों को किया याद ; सरपंच ने कही बड़ी बात

महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा तथा लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी और ईमानदारी से सेवा करना सिखाया - श्रीमती लीना साहू सरपंच कौही छुट्टी...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है