सेजस एवं कन्या विद्यालय रानीतराई में शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया

Advertisement

सेजस एवं कन्या विद्यालय रानीतराई में शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया।

ज़िप उपाध्यक्ष अशोक साहू, रमन टिकरिहा,कमलेश नेताम ने विद्यार्थियों का तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर किया स्वागत।

रानीतराई। सेजस एवं कन्या विद्यालय रानीतराई में शाला प्रवेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग, रमन टिकरिहा सभापति जप,कमलेश नेताम कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,अभय जायसवाल जिला शिक्षा अधिकारी,अमित घोष सहायक संचालक,टी आर जगदल्ले ब्लॉक शिक्षा अधिकारी,भविष्य जैन अध्यक्ष एसएमडीसी,प्राचार्य सी एल साहू,प्रभारी प्राचार्य ललित ठाकुर ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर 5 दीप जलाकर उत्सव का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि ज़िप उपाध्यक्ष श्री साहू ने शाला प्रवेश उत्सव की बधाई प्रेषित किए,साथ ही माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पाती का वाचन किए।
नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर,सायकिल,पुस्तक, कापी,गणवेश वितरण किया गया।
इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य पी आर देशलहरे,केदार वर्मा,सुमित विश्वकर्मा, एस के वर्मा,डहरिया सर,निधि जैन,अनिल साहू,राकेश ठाकुर,पी आर साहू,नीलिमा डे,रमेश पवार,ताम्रध्वज,अजय,रमेश साहू,कल्याणी देवांगन शाला परिवार, पालकगण सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

दुर्ग: खेरधा में प्रस्तावित बायो गैस/सीएनजी प्लांट निर्माण पर रोक लगाने की मांग…

* सैकड़ों ग्रामीणों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन... * ग्राम खेरधा में प्रस्तावित बायो गैस/सीएनजी प्लांट निर्माण...

पाटन क्षेत्र के साथ भेदभाव, शाला प्रवेशोत्सव पर कांग्रेस का हमला

* शाला प्रवेशोत्सव पर कांग्रेस का हमला, राकेश ठाकुर बोले - पाटन को थमाया झुनझुना, शिक्षा की समस्याओं पर रही चुप्पी... * पाटन क्षेत्र के...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है