सीएम की पत्नी व बेटी के साथ पालिका अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों ने कुम्हारी नगर में जनसंपर्क कर मांगा कांग्रेस के पक्ष में वोट

कुम्हारी में सीएम की पत्नी व बेटी ने मतदाताओं से मताधिकार का उपयोग कर कांग्रेस के पक्ष में मांगा वोट ।

कुम्हारी: पाटन विधानसभा क्षेत्र के कुम्हारी में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। पाटन सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सीएम भूपेश बघेल के नामांकन दाखिल होने के बाद से क्षेत्र में कांग्रेसी नेताओं कार्यकताओं ने चुनावी गतिविधियों को और तेज कर दिया है प्रतिदिन प्रत्येक वार्डों में प्रचार-प्रसार के साथ जनसंपर्क करते हुए मतदाताओं के मुहल्लों में दस्तक दे रहे है। कहीं बैठकें लिया जा रहा है तो कहीं जीत के लिए कार्यकर्ताओं को एक जुट किया जा रहा है। इसी कड़ी में चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी मुक्तेश्वरी बघेल व उनकी सुपुत्री स्मिता बघेल कुम्हारी पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4 व 7 पहुंची जहां उनके द्वारा वार्डों में सघन जनसंपर्क किया गया । इस दौरान सीएम बघेल परिवार द्वारा मतदाताओं से अपने मताधिकार का उपयोग कर कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगा गया। यहीं नही सीएम की पत्नी व पुत्री ने वार्ड वासियो को कांग्रेस कार्यकाल के पांच वर्षों में हुए विकास कार्यों को बताया व प्रदेश के हर वर्गों के लिए संचालित योजनाओं से उन्हें मिलने वाले लाभों के संबंध में जानकारी दी गई। प्रचार के दौरान मुक्तेश्वरी बघेल व स्मिता बघेल जनसंपर्क कर लोगों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पक्ष में वोट देकर विजयी बनाने समर्थन भी मांगा। इनके अतिरिक्त मतदाताओं को कांग्रेस पार्टी द्वारा किये गए घोषणाओं की क्रमवार जानकारी भी दी गई। जनसंपर्क में वार्ड पार्षद कांग्रेसी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहें जिनके द्वारा चुनाव प्रचार किया गया इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी एवं उम्मीदवार को जीत दिलाने के लिए नारे भी लगाए ।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

बड़ी संख्या में महिलाएं एवं युवाओं ने किया प्रचार

प्रचार के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा पाटन विधानसभा से विधायक प्रत्याशी सीएम भूपेश बघेल के बैनर हाथों में लिए पार्टी झंडों के साथ रैली निकाली गई कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस पार्टी के समर्थन में नारे लगाए गए बड़ी संख्या में युवाओं द्वारा भूपेश बघेल के मुखौटें को चहरे में लगाकर अद्भुत प्रचार किया गया।

पालिका अध्यक्ष व वार्ड पार्षदों ने संभाला मोर्चा

जनसंपर्क के दौरान पालिका अध्यक्ष राजेश्वर सोनकर ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सिंह राजपूत सहित वार्ड 4 के पार्षद मनहरण यादव व वार्ड 7 के पार्षद लता खैरवार वार्ड 2 के पार्षद महेश सोनकर सहित एल्डरमैन एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्तागण जनसंपर्क में शामिल हुए। जिनके द्वारा मुहल्लों में जाकर सीएम के पक्ष में समर्थन मांगा गया।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

संगत का प्रभाव (गरीब गोपाल के तीन बेटे) – राजेंद्र मारकण्डेय

संगत का प्रभाव - (लेख) राजेंद्र मारकण्डेय गरीब गोपाल के तीन बेटे थे। खेती किसानी और मजदूरी करते हुए गांव के सरकारी स्कूल में तीनों बच्चों...

सेवा संकल्प अभियान के तहत जमराव में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

पाटन। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत जमराव के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है