शासकीय स्कूलों में मनाया गया प्रवेश उत्सव छात्र छात्राओं को गणवेश व पुस्तकें भी बांटे

कुम्हारी शासकीय स्कूलों में मनाया गया प्रवेश उत्सव छात्र छात्राओं को गणवेश व पुस्तकें भी बांटे

कुम्हारी

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

26 जून दिन सोमवार को रामपुर सहित कुम्हारी क्षेत्र के शासकीय स्कूलों में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही उत्सव में नगर के वरिष्ठजन, शाला जनभागीदारी समिति के सदस्य व जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए रामपुर शासकीय स्कूल में पार्षद राकेश कुर्रे, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व शिक्षकों की उपस्थिति में सर्वप्रथम माँ सरस्वती व छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा- अर्चना कर पांच दीप जलाकर शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। इनके अतिरिक्त कक्षा 1 ली एवं 6 वी के नव प्रवेशित छात्र छात्रों का पूजा अर्चना, गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर पुस्तकें बांटकर स्वागत किया गया उसके बाद मुख्यमंत्री के सन्देश सभी पालकगण, के सामने पढ़कर सुनाया गया. “हमर सपना…. हमर स्कूल…. हमर लईका के तहत समारोह का आयोजन किया गया जिसमे शाला समिति सदस्य एवं पालकगण बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया इस अवसर पर वार्ड पार्षद राकेश कुर्रे, संकुल समन्वयक मदन लाल साहू, समाज सेविका सीता साहू, पालक साजन कुर्रे, सीमा ठाकुर, यशोदाबाई, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला प्रधानपाठक मोरध्वज वर्मा प्राथमिक शाला प्रभारी प्रधान बलवंत सिंह कुर्रे, समस्त शिक्षकों के साथ पालकगण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

बच्चों के भविष्य संवारने, शिक्षकों के साथ पालकों का सहयोग अपरिहार्य हैं- राजेन्द्र मारकण्डे शिक्षादूत

गुण्डरदेही। शुक्रवार 16 अक्टूबर को दशहरा अवकाश के पहले पीएम श्री शासकीय प्राथमिक शाला गुण्डरदेही में शिक्षक, पालक व विद्यार्थी बैठक का आयोजन किया...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है