छत्तीसगढ़िया छात्र क्रांति सेना पाटन ने सौंपा प्राचार्य को ज्ञापन

Advertisement

छत्तीसगढ़िया छात्र क्रांति सेना पाटन ने सौंपा प्राचार्य को ज्ञापन।
पाटन: छत्तीसगढ़िया छात्र क्रांति सेना पाटन के उपाध्यक्ष सूरज साहू ने बताया कि शासकीय महाविद्यालय पाटन के बीएससी द्वितीय वर्ष के अनियमित 20 छात्रों में से सिर्फ 6 छात्र प्रायोगिक परीक्षा में उत्तीर्ण है एवं 14 छात्र अनुत्तीर्ण है , इतनी संख्या में छात्रों का अनुत्तीर्ण होना ,कहीं ना कहीं त्रुटि प्रतीत हो रहा है अभी तक हमने देखा है कि प्रयोगिग परीक्षा में नहीं के बराबर या परीक्षा मे अनुपस्थित छात्र ही फैल होते हैं, अनुत्तीर्ण छात्रों द्वारा कहा जा रहा है कि उन्होंने परीक्षा में इतनी गलतियां नहीं की है जिससे कि परिणाम में इतने कम अंक आए आपको बता दें कि बीएससी द्वितीय वर्ष के सभी नियमित छात्रों का परीक्षा में पास होना व अनियमित छात्रों का ही फैल होना सन्देहास्पद है कुछ अनियमित विद्यार्थी सैद्धांतिक परीक्षा में पास हो चुके हैं, लेकिन प्रायोगिक परीक्षा में फेल हो जाने के कारण उस विषय में फेल कर दिया गया है इसीलिए छत्तीसगढ़िया छात्र क्रांति सेना पाटन ने प्राचार्य महोदय जी को ज्ञापन सौंपकर जांच करने की मांग की है ताकि किसी भी छात्र का समय व भविष्य बर्बाद ना हो, छत्तीसगढ़िया छात्र क्रांति सेना पाटन का गठन छत्तीसगढ़िया छात्र हितों के लिए ही किया गया है, छात्र नेता प्रवीण यादव ने बताया कि संतोषजनक परिणाम ना आने पर हम उच्च स्तरीय जांच कराएंगे। ज्ञापन सौंपने, छात्र क्रान्ति सेना पाटन के सचिव विजयकांत साहू व मीडिया प्रभारी आयुष वर्मा भी उपस्थित रहै।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

दुर्ग: खेरधा में प्रस्तावित बायो गैस/सीएनजी प्लांट निर्माण पर रोक लगाने की मांग…

* सैकड़ों ग्रामीणों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में कलेक्टर दुर्ग को सौंपा ज्ञापन... * ग्राम खेरधा में प्रस्तावित बायो गैस/सीएनजी प्लांट निर्माण...

पाटन क्षेत्र के साथ भेदभाव, शाला प्रवेशोत्सव पर कांग्रेस का हमला

* शाला प्रवेशोत्सव पर कांग्रेस का हमला, राकेश ठाकुर बोले - पाटन को थमाया झुनझुना, शिक्षा की समस्याओं पर रही चुप्पी... * पाटन क्षेत्र के...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है