केसरा उद्वहन सिंचाई योजना किसानों के लिए वरदान/अशोक साहू

Advertisement

केसरा उद्वहन सिंचाई योजना किसानों के लिए वरदान…अशोक साहू

किसानों ने सीएम भूपेश बघेल का जताया आभार!

 फेसबुक से जुड़े 

रानीतराई।अंचल के किसानों की बहुप्रतीक्षित मांग केसरा खारुन नदी में उद्वहन सिंचाई योजना के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लगभग 10 करोड़ की स्वीकृति प्रदान किए है।जिसका निर्माण कार्य का शुभारंभ सीएम के प्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,दिनेश साहू सभापति,रमन टिकरिहा सभापति,राजेश ठाकुर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,डा ईश्वर निषाद,सोहन जोशी जोन प्रभारी,कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,भागवत सिन्हा सरपंच, तेजराम सिन्हा सेक्टर प्रभारी ने पूजा अर्चना पश्चात श्रीफल तोड़कर कार्य की शुभारंभ किया।
ज़िप उपाध्यक्ष श्री साहू जी ने भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं की तारीफ करते हुए सिंचाई,सड़क,शिक्षा,स्वास्थ्य के क्षेत्र में हो रहे निरंतर विकास कार्यों के साथ हर वर्ग को आत्मनिर्भर बनाने वाली सरकार बतलाया।केसरा में लिफ्ट एरिगेशन,उपस्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति प्रदान के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ओएसडी आशीष वर्मा का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किए।
समस्त अतिथियों का आभार सरपंच भागवत सिन्हा ने किया।
इस अवसर पर कनक सोनी गौठान अध्यक्ष,राजीव युवा मितान अध्यक्ष कमलेश पटेल ,नरेंद्र साहू उपसरपंच, गुहा सिन्हा, माधो सिन्हा,हीरा राम,यशवंत साहू,कोमल,इन्द्रेश्वर सिन्हा, लक्की सिन्हा, सागर सिन्हा, देवनाथ, श्याम ,किशोर,डुमेश्वर,भेनु राम सिन्हा, दाऊ लाल पाटिल,परमेश्वर निषाद,संत यादव,देवनाथ निषाद,एसडीओ पीयूष देवांगन, इंजीनियर सुनील पांढरे,सुखदेव सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने किया नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को सम्मानित

* खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को किया सम्मानित... पाटन - पाटन नगर...

पाटन में देसी शराब खत्म- दुकान बंद, महंगी अंग्रेजी शराब खरीदने मजबूर लोग

* पाटन में देसी शराब की कमी से दुकान बंद, दुकान बंद होने से उपभोक्ता परेशान, महंगी अंग्रेजी शराब खरीदने मजबूर लोग... * देसी शराब...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है