शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में हुआ विदाई समारोह का आयोजन

पाटन: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में आज सेवानिवृत्त एवं स्थानांतरित शिक्षिकाओं के सम्मान में आज विदाई समारोह का आयोजन किया गया। शासकीय नियम अनुसार प्रत्येक व्यक्ति को उसके जीवन के सेवाकाल के दौरान निश्चित समय में सेवानिवृत्त किया जाता है । इसी तारतम्य में विद्यालय के भृत्य शिव कुमार गायकवाड का भावविहीन विदाई उनके सेवानिवृत्ति पश्चात् दिया गया। आपको बता दें कि शिव कुमार गायकवाड जी अपनी सेवाएं की शुरुआत लक्ष्मीबाई शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में की। राज्य शासन द्वारा पिछले वर्ष उक्त विद्यालय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल रानीतराई बनने से इनका समायोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रानीतराई में पदस्थ किया गया। तीन माह तक सेवा देकर जुलाई में सेवानिवृत्त हुए। साथ ही शाला परिवार के व्याख्याता श्रीमती कविता यादव एवं श्रीमती पूजा ठाकुर का स्थानांतरण होने के कारण आज विद्यालय परिवार द्वारा ससम्मान विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विस्तार पूर्वक बिताये हुए पल को यादगार बनाया गया। इस अवसर पर शाला के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है