विरासत को संजोकर रखे हैं रामलीला मंडली नारधी 60 वर्षो से कर रहे हैं मंचन

भिलाई 3: पाटन विधानसभा के ग्राम नारधी में रामलीला समिति की बैठक रखी गई थी जिसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्साह पूर्वक रामलीला का मंचन व दशहरा उत्सव का आयोजन किया जाना है। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे समय में जब अधिकांश रामलीला मंडली भंग हो चुकी है और विलुप्त होने के कगार पर है ऐसे में हमारे गांव में रामलीला का लगातार मंचन होना अपने आप में गर्व महसूस होता है, और इस गौरवशाली सांस्कृतिक परंपरा को बनाए रखना ना केवल हम सभी का कर्तव्य है बल्कि समृद्ध विरासत को संजोकर आने वाली पीढ़ी को हस्तांतरित करने की महत्वपूर्ण जवाबदारी भी है।

नारधी में समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से लगातार विगत 60 वर्षों से ग्राम के कलाकारों के द्वारा रामलीला एवं दशहरा उत्सव का आयोजन होता रहा है जिसका प्रमुख महत्वपूर्ण उद्देश्य प्रभु रामचंद्र जी के आदर्श जीवन चरित्र को जनमानस तक पहुंचाना है, और कड़ी में इस 61वे वर्ष भी चार दिवसीय रामलीला का मंचन होना है जिसमें प्रमुख रूप से राम वनगमन , सीताहरण , बालिवध व रावण वध लीला का मंचन किया जाएगा. बैठक में प्रमुख रूप से संचालक सदस्य डेरहा दास मानिकपुरी, ईश्वरी सिन्हा,भुनेश्वर साहू,शंकर निषाद,समिति के अध्यक्ष लोमन साहू, उपाध्यक्ष हेमंत सिन्हा कोषाध्यक्ष यशवंत साहू सचिव दीपेश साहू,अरविंद पाल ,प्रीतम सिन्हा, घनश्याम ठाकुर,मनहरण सिन्हा,मनबोधी वर्मा, सावत साहू,शोभित सिन्हा, सोमू साहू, दुखित सिन्हा, पूरन साहू, , खिरोज साहू ईश्वर साहू,एस कुमार, पोपेंद्र, धर्मराज, कुलदीप, यश,मोनू, उनय साहू पोमेंद्र साहू ,हिमांशु साहू उपस्थित थे. उपरोक्त जानकारी समिति के अध्यक्ष लोमन साहू व सचिव दीपेश साहू ने दी है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है