रोजगार मेला में नियोक्ताओं द्वारा 120 युवाओं का चयन

रोजगार मेला में नियोक्ताओं द्वारा 120 युवाओं का चयन

दुर्ग 13 सितंबर 2023/ कलेक्टर श्री पुष्पेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में विगत 12 सितंबर 2023 को, चंदुलाल चंद्राकार, शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, पाटन मे सृजन रोजगार अभियान के अंतर्गत रोजगार मेला का आयोजन किया गया। उक्त रोजगार मेला में 3 नियोक्ताओं द्वारा (एयरटेल पेमेंट बैंक, टेक महिन्द्रा, टेक्नोटास्क बिजनेस साल्यूशन) द्वारा 220 पदों हेतु साक्षात्कार एवं चयन प्रक्रिया की गई। गौरतलब है कि यह रोजगार मेला ब्लॉक स्तर पर पाटन ब्लॉक में पहली बार जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया जिसमें युवाओं की भारी उत्साह देखा गया। एमजीएनएफ, दुर्ग श्री राहूल ध्रुव द्वारा दिये गये जानकारी के अनुसार उक्त मेले में 600 फार्म वितरित किए गए। जिनमें 400 युवाओं द्वारा साक्षात्कार में भाग लिया गया एवं 120 युवाओं का प्रथम चयन नियोक्ताओं द्वारा किया गया । उक्त रोजगार मेले में जिला प्रशासन की ओर से श्री राहुल धु्रव (एनजीएनएफ दुर्ग कौशल विकास मंत्रालय जीओआई) एवं प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय पाटन, श्रीमती शोभा श्रीवास्तव, श्री प्रवीण कुमार जैन एवं समस्त स्टाफ तथा रोजगार कार्यालय के कर्मचारी उपस्थित थे ।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है