मोतीपुर प्राथमिक शाला स्कूल में क्षतिग्रस्त भवन एवं बाउंड्री वाल का मरम्मत कार्य चालू

विकासखंड पाटन अंतर्गत प्राथमिक शाला मोतीपुर में विकास खंड अधिकारी के निरीक्षण के बाद मरम्मत कार्य चालू किया गया है ।

अम्लेश्वर: विकासखंड पाटन अंतर्गत प्राथमिक शाला मोतीपुर में सड़क चौड़ीकरण के कारण स्कूल का बाउंड्री वाल सहित स्कूल भवन क्षतिग्रस्त हो गया है जिसे विभाग द्वारा संधारण कार्य कराया जा रहा है आपको बता दें अभी कुछ दिन पहले शाला प्रबंधन समिति के द्वारा स्कूल का निरीक्षण कर स्कूल में अवस्था का एवं भवन के कमी की सूचना विभाग को दिया गया था जिसे संज्ञान में लेते हुए विकास खंड शिक्षा अधिकारी ने मोतीपुर भ्रमण कर निरीक्षण किया पाया गया कि बाउंड्री वॉल सहित स्कूल क्षतिग्रस्त हो गया है जिसे तुरंत संज्ञान में लेते हुए बाउंड्री वाल एवं भवन की मरम्मत कार्य चालू किया गया ।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

वही नए स्कूल भवन का भी निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है जहां बच्चों को सर्वसुविधा युक्त भवन मिल जाएगा और पढ़ाई लिखाई कार्य में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी।

वही ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती योगिता देव कुमार साहू ने प्राथमिक शाला में नया भवन एवं संधारण कार्य के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है