बोरसी भाठा में हुआ वन महोत्सव का आयोजन

* बोरसी भाठा में हुआ वन महोत्सव का आयोजन ; शिक्षा मंत्री , सांसद एवं विधायक हुए शामिल…

बोरसी भाठा में हुआ वन महोत्सव का आयोजनदुर्ग: वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग छत्तीसगढ़ शासन वन विभाग दुर्ग के मार्गदर्शन में बोरसी भाठा दुर्ग में विगत 25 अगस्त दिन मंगलवार को माननीय शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव, श्री विजय बघेल सांसद दुर्ग लोकसभा क्षेत्र, ग्रामीण माननीय श्री ललित चंद्राकर विधायक दुर्ग के आतिथ्य में वन महोत्सव का आयोजन किया गया एवं 3500 अलग अलग प्रजाति के पौधे रोपित किए गए एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया ।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि वृक्षारोपण हमारे जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक है, हमें अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं हरा भरा बनाने लगातार वृक्षारोपण किया जाना चाहिए । उन्होंने इस अवसर पर हरियाली बढ़ाने एवं पर्यावरण को बचाने आह्वान किया ।

बोरसी भाठा में हुआ वन महोत्सव का आयोजनवन महोत्सव कार्यक्रम में स्काउट गाइड, रोवर रेंजर, रेडक्रास के बच्चों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता बोहरा, जिला संगठन आयुक्त बालक दास राउत, अन्नपूर्णा रामटेके, युवराज देशमुख, संजय बोहरा, व्ही.व्ही. शास्त्री, ममता राजपूत, नोमिन साहू, अनिल साहू, पूजा गोस्वामी , रीना चंद्राकर, अहिल्या देवहरे, भारती देवी गुप्ता, नंदू यादव, कीर्तन पटेल, संजय मानिकपुरी, ललित कुमार बिजौरा उपस्थित रहे । अतिथियों को मोमेंटो, बुके, एवं स्काउट गाइड गमछा भेंट कर सम्मान किया गया ।

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है