पाटन विधानसभा से कुंदन विश्वकर्मा राष्ट्रीय स्तर के भारोत्तोलन प्रतियोगिता में लेंगे भाग

बिहार मे होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा मे चयन हुए महुदा निवासी कुंदन विश्वकर्मा।

अम्लेश्वर: पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत महुदा के निवासी कुंदन विश्वकर्मा का राज्य स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है आपको बता दें 23 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर मे हुआ जहां 20 से 23 अक्टुबर के बीच यह खेल चला जहां प्रथम दिन के आयोजन पर ग्राम महुदा से कुंदन विश्वकर्मा ने 49 किलो वजन भारोत्तोलन प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान प्राप्त किया वही 1दिसंबर को यह प्रतियोगिता बिहार मे आयोजन‌ होना है जिसके लिए कुंदन‌ विश्वकर्मा का चयन हुआ । बता दे कुंदन विश्वकर्मा पाटन विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत महुदा के निवासी है ।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

कुंदन विश्वकर्मा के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गांव मे खुशी की लहर वही खेल जगत मे खुशी का महौल बना हुआ है वही क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति मोनू साहू,जनपद अध्यक्ष गजानंद रामबाई सिन्हा, ग्राम पंचायत के सरपंच मनोज कुमार साहू, युगलकिशोर ,राधे साहू, परस साहू, रामबिशाल साहू, मुकेश साहू, रमन साहू ने बधाई दिया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कमानाए की।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

संगत का प्रभाव (गरीब गोपाल के तीन बेटे) – राजेंद्र मारकण्डेय

संगत का प्रभाव - (लेख) राजेंद्र मारकण्डेय गरीब गोपाल के तीन बेटे थे। खेती किसानी और मजदूरी करते हुए गांव के सरकारी स्कूल में तीनों बच्चों...

सेवा संकल्प अभियान के तहत जमराव में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

पाटन। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत जमराव के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है