नगर पालिका अम्लेश्वर के जनप्रतिनिधियो ने दाई दीदी क्लीनिक स्लमयोजना को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में दाई दीदी क्लीनिक स्लमयोजना का हुआ  शुभारंभ।

करन साहू रिपोर्टर

अम्लेश्वर पाटन: नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में आज 2 अगस्त को दाई दीदी क्लीनिक स्लमयोजना को पालिका के जन प्रतिनिधियों के द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के पूजा अर्चना कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया ।आपको बता दें दाई दीदी किलनिक स्लमयोजना के रथ अमलेश्वर नगर के अंतर्गत खुड़मुड़ा ,मगरघटा भोथली के सभी वार्डों में जाकर सेवा प्रदान करेगी जिसको आज नगरपालिका के उपाध्यक्ष उमेश साहू ने अपने पार्षदों के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को स्वास्थ्य रखने के लिए नवाचार तरीके के साथ लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने की दिशा में कार्य कर रही है। और लोगों को घर पहुंच स्वास्थ्य लाभ की सुविधा मिल रही है।
इस अवसर पर युवा नेता धर्मेंद्र साहू, खिलेश्वर चक्रधारी, अमृत सिंह राजपूत, नरेंद्र सिंह त्रिपाठी एवं नगर पालिका के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सतीश यादव जी इंजीनियर प्रवीण साहू जी सहित पालिका के कर्मचारी गण उपस्थित रहे वही दाई दीदी क्लिनिक स्लमयोजना में लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने वाले डॉक्टरों की टीम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

“आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से आत्मीय संवाद

“आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से आत्मीय संवाद दुर्ग।  “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला...

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ी में गोद भराई और अन्नप्राशन

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनवाड़ी में किया गया "गोद भराई और अन्नप्राशन" कार्यक्रम आयोजित   रानीतराई। सेवा संकल्प अभियान के तहत आज परियोजना पाटन,सेक्टर रानीतराई...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है