तहसील स्तरीय सतनामी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में पहुचे मुख्यमंत्री

 

तहसील स्तरीय सतनामी समाज के शपथ ग्रहण समारोह में पहुचे मुख्यमंत्री

– मुख्यमंत्री श्री बघेल के मुख्य आतिथ्य में समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

दुर्ग 15 जून 2023/ दुर्ग जिले के तहसील मुख्यालय पाटन में आज तहसील स्तरीय सतनामी समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य में समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण किये। शपथ पश्चात मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने कर कमलों से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि सरकार सन्त महात्माओं के बताए मार्ग पर चल कर जनता के हित मे लगातार काम कर रही है। यहां के सांस्कृतिक परम्परा को पुनर्जीवित्त करने का काम कर रही है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

सन्त बाबा गुरु घासी दास के संदेश को समाज के लोग आत्मसात कर समाज को दिशा प्रदान कर रहे है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के हर विकास खंड में मॉडल जैत खाम बनवाने का घोषणा किया। उन्होंने शासन की योजनाओं से जुड़ कर लाभान्वित होने, आगे आने लोगो का आह्वान किया।

इस अवसर पर महापौर निर्मल कोसरे, पूर्व अध्यक्ष सोहन बघेल,विमला कोसरे जनपद सदस्य, राजेन्द्र मारकंडे, तहसील सतनामी समाज पाटन के पदाधिकारी संतराम कुर्रे अध्यक्ष, पवन डहरे उपाध्यक्ष ,राजकुमार बघेल उपाध्यक्ष, दुर्गेश पाटिल महासचिव, शिवनाथ बंजारे सचिव सहित सतनामी समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

 

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

चंगोरी स्कूल में अनोखी पहल, चित्रकार-पेंटर वर्कशॉप में बच्चों ने सीखी रंगों की कला

प्रवाह ज्ञान संगम नवाचार से बच्चों को मिला रंगों की दुनिया का अनुभव विद्यालय और समुदाय के संगम से संवर रहा बचपन, चंगोरी में चित्रकार/पेंटर...

छुट्टी भूले कौही के स्कूली बच्चे, राष्ट्रनायकों को किया याद ; सरपंच ने कही बड़ी बात

महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा तथा लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी और ईमानदारी से सेवा करना सिखाया - श्रीमती लीना साहू सरपंच कौही छुट्टी...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है