टब में किया श्रीगणेश का विसर्जन छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति का अनुकरणीय पहल

टब में किया गया श्रीगणेश जी का विसर्जन छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति का अनुकरणीय पहल

अम्लेश्वर: शिक्षा , स्वास्थ्य , पर्यावरण के क्षेत्र में अग्रणी संस्था ” छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति द्वारा शिवपार्क कॉलोनी नगर पालिका परिषद अमलेश्वर में ढाई इंच भगवान श्रीगणेश जी की मूर्ति का टब में विसर्जन किया गया । इसके बाद टब की जल एवम मिट्टी का उपयोग पौधारोपण कर किया गया ।छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति के वरिष्ठ सलाहकार ललित कुमार बिजौरा ने बताया कि गणेशोत्सव पूर्व ही लोगों से मिट्टी का ही छोटी मूर्ति बनाने के लिए जनजागरण अभियान चलाया गया था । छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति द्वारा लगातार 7वर्षों से श्रीगणेश जी की मिट्टी से बनी बहुत ही छोटी मूर्ति की स्थापना किया जा रहा है तथा टब के माध्यम से ही विसर्जन किया जा रहा है । टब में विसर्जन का उद्देश्य नदी , तालाबों , के पानी को विषाक्त केमिकल रंगों के प्रदूषण से बचाने के साथ ही उसमें रहने वाली छोटी–छोटी जलीय जीव जंतु का संरक्षण करना वहीं पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण की ओर लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ना है , जिससे सभी लोग आपस में मिलकर पर्यावरण को संरक्षित करने अपना अमूल्य योगदान दे सके । मिट्टी से बनी ढाई इंच श्रीगणेश जी की मूर्ति का निर्माण स्वामी आत्मानन्द उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अमलेश्वर में अध्ययनरत कक्षा दसवीं के छात्र चमन निषाद द्वारा बनाया गया । विसर्जन के दौरान प्रमुख रूप से ललित कुमार बिजौरा , डॉ.अश्वनी साहू , दिव्यांश बिजौरा , अदिती बिजौरा , प्रमोद वर्मा , रेणु वर्मा ,तृष्टी बिजौरा , निहाल वर्मा , आनी वर्मा , कुणाल साहू उपस्थित रहे ।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

सभापति प्रणव शर्मा ने दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

सभापति प्रणव शर्मा ने पाटन जनपद क्षेत्र के दुर्गा पंडालों में माता के दर्शन कर क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की पाटन-दुर्ग। पाटन जनपद पंचायत...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है