ग्राम पंचायत बीजाभाठा में बालिकाओं ने किया अंकारी रावण का पुतला दहन

जामगांव आर: पाटन विधानसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बीजाभाठा में पहली बार विजयादशमी को सरपंच डॉक्टर रामनाथ साहू के नेतृत्व मे नन्ही मुन्नी बालिकाओं के द्वारा एक नया इतिहास रचा है। आपको बता दें इस रामलीला आयोजन में रावण दहन दशहरा का कार्यक्रम में राम दरबार से रावण दरबार तक पूरा किरदार लड़कियों ने निभाया, जिसमें समस्त ग्राम वासियों की सहभागिता रही। ग्राम पंचायत के सरपंच डॉक्टर रामनाथ साहू ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि इस वर्ष बालिकाओं के द्वारा रामलीला का मंचन किया गया जो आकर्षण का केंद्र रहा आने वाले समय में भी बालिकाओं को और प्रोत्साहित कर और बेहतर ढंग से रामलीला मंचन का आयोजन किया जाएगा। ग्रामवासियों ने इस आयोजन को सराहा है तारीफ की है और बड़ी संख्या में उपस्थित होकर बालिकाओं द्वारा आयोजित रामलीला मंचन का लुफ्त उठाएं हैं आनंद लिए हैं।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है