आचरण संहिता प्रभावशील अधिकारियों-कर्मचारियों की अवकाश पर पूर्णतः प्रतिबंध

 

अधिकारियों-कर्मचारियों की अवकाश पर पूर्णतः प्रतिबंध

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

दुर्ग, 11 अक्टूबर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा 9 अक्टूबर को विधानसभा निर्वाचन-2023 के लिए कार्यक्रम जारी किये जाने के साथ ही जिले में आदर्श आचरण संहिता प्रभावशील हो गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा द्वारा दुर्ग जिले के अंतर्गत समस्त विभाग/कार्यालय प्रमुख एवं जिले में पदस्थ समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश (आकस्मिक/अर्जित) पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाई गई है। आदेशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्ग से अनुमति प्राप्त किए बिना अवकाश पर प्रस्थान प्रतिबंधित रहेगा। विशेष परिस्थिति में अवकाश स्वीकृति हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राष्ट्रीय प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली रवाना हुए दुर्ग ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर

दुर्ग। दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) के अध्यक्ष राकेश ठाकुर रविवार...

संगत का प्रभाव (गरीब गोपाल के तीन बेटे) – राजेंद्र मारकण्डेय

संगत का प्रभाव - (लेख) राजेंद्र मारकण्डेय गरीब गोपाल के तीन बेटे थे। खेती किसानी और मजदूरी करते हुए गांव के सरकारी स्कूल में तीनों बच्चों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है