भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस कार्यक्रम के संयोजक बने युवा नेता धर्मेंद्र सोनकर

अमलेश्वर 05 अप्रैल : भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस 06 अप्रैल से 14 तक के कार्यक्रमों की कार्ययोजना को लेकर अमलेश्वर मंडल की आवश्यक कार्यकारिणी बैठक तर्रा रेस्ट हाउस में संपन्न हुआ, इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित करना था।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ता प्रभारी प्रितपाल बेलचंदन ने इस महत्व पूर्ण बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने और कार्यक्रमों की व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार के लिए रणनीति पर चर्चा की।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

मंडल अध्यक्ष कमलेश चंद्राकर ने कहा भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए गर्व का दिन है। यह हमारे पार्टी के सफर और संघर्ष की उपलब्धियों का प्रतीक है।हमें इसे पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाना है।

कार्यक्रम के संयोजक युवा नेता धर्मेंद्र सोनकर ने अपने सह संयोजक रवि सिंगौर और राजू साहू के साथ सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम सफल बनाने के लिए बूथ स्तर पर कार्य करने की बात कही है। सभी सक्रिय सदस्य को जिम्मेदारी के साथ पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ 06 अप्रैल को बूथ स्तर पर भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई के छाया चित्र में माल्यार्पण कर भाजपा स्थापना दिवस मनाने को कहा गया है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है