यह कैसा जागरूकता बोर्ड, जो लोगों के बीच बना चर्चा का विषय

कुम्हारी 09 अक्टूबर : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा लगाई गई जागरूकता बोर्ड पर असामाजिक तत्वों की नजर लग गई और कुरैद कर “शराब का सेवन ना करें” की जगह “शराब सेवन करें ” दिखाई दे रहा है जो लोगों के बीच चर्चा का विषय है। नजदीक जाने से पता चलता है  असमाजिक तत्वों के द्वारा बोर्ड की सूरत को बदली दी गई है। आपको बता दें इन दिनों पाटन विधानसभा क्षेत्र में शराब भट्टी को लेकर के भाजपा कांग्रेस आमने-सामने नजर आ रही है। एक दूसरे पर तंज कसते हुए दक्षिण पाटन के कांग्रेस नेता अशोक साहू और उत्तर पाटन के भाजपा नेत्री श्रीमती हर्षा लोकमनी चंद्राकर आमने-सामने हो गए हैं। अम्लेश्वर और आसोगा रानीतराई में शराब दुकान खोला जा रहा था जिसकी भनक लोगो को हुई और विरोध के बीच अभी शराब भट्टी को बंद किया गया है। वहीं उत्तर पाटन से लगे नगर पालिका कुम्हारी क्षेत्र में जागरूकता बोर्ड लोगों के बीच बन गए चर्चा का विषय। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस ओर ध्यान भी नहीं दिया जा रहा है। परसदा से रायपुर पहुंच मार्ग और कुम्हारी पहुंच मार्ग पर लगा यह बोर्ड लोगों को परेशान कर रहा है। लोगों को सोने नहीं दे रहा है। लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। आखिर इस बोर्ड पर विभाग की नजर क्यों नहीं जा रही है। इस बोर्ड को हटाया क्यों नहीं जा रहा है। जिस पर लिखा गया है शराब का सेवन करें।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

नारधी गांव में विजयादशमी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस पर पथ संचलन एवं शस्त्र पूजन किया गया

दुर्ग पाटन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस विजयादशमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष औंधी मंडल अंतर्गत ग्राम नारधी...

कांग्रेस कमेटी, पाटन ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया राज्य स्थापना दिवस

पाटन। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज नगर कांग्रेस कमेटी, पाटन द्वारा SDM कार्यालय के समीप स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है