जागो ग्राहक जागो का नारा फेल,बिना वेट के सिलेंडर रिफिल कराने मजबूर है लोग

Advertisement

कुम्हारी 13 सितंबर : दुर्ग जिला अंतर्गत नगर पालिका परिषद कुम्हारी क्षेत्र के ग्राम परसदा वार्ड 16 में महीने के हर हफ्ते गैस एजेंसी के द्वारा घर पहुंच सेवा कर गैस वितरण किया जाता है। आपको बता दें कि शिव एचपी गैस एजेंसी के द्वारा विगत वर्षों से गैस वितरक ग्राम में किया जा रहा है जिससे लोगो को सुविधा मिल रहा है। लेकिन उक्त सिलेंडर में कितनी मात्रा में गैस भरा है किसी भी उपभोक्ता को आज तक पता नहीं चल पाया। क्योंकि वितरक के द्वारा वेट मशीन कभी भी कार्यस्थल पर लेकर नहीं आता।

लोग आज इस विषय में वितरक से चर्चा करते हुए नजर आए और कुछ नोक झोंक, कहा सुनी भी वितरक के साथ हुई। गैस रिफिल कराने आए ग्रामीणों ने कहा कि हमारा अधिकार है जानने का कि सिलेंडर में कितनी मात्रा में गैस भरा हुआ है।हालांकि वितरक के द्वारा लोगों को समझाया गया की गैस की मात्रा सिलेंडर में जितनी होनी चाहिए उतनी है। चाहे तो आप अन्य जगह भी वेट करा सकते हैं। लोगों का यह भी कहना है कि आखिर खाद्य विभाग के अफसर इस मामले पर क्यों चुप्पी साधे हुए हैं। क्यों है गैस एजेंसी के ऊपर मेहरबान। वही आज रिफिल करा कर एक महिला सिलेंडर को सर पर उठाकर लेकर जा रही है। लेकिन उनको नहीं पता की सिलेंडर में गैस कितनी मात्रा में भरा हुआ है। भोले भाले ग्रामीणों को बिना वेट मशीन से चेक किए ही देते आ रहे है सिलेंडर। वहीं जिला प्रशासन के द्वारा जागो ग्राहक जागो का नारा दिया जा रहा है। फिर भी खाद्य विभाग मौन साधे हुए हैं।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सांकरा में सुना “मन की बात” का 136वां एपिसोड

* ग्राम सांकरा के बूथ क्रमांक 71 में सुना गया प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ का 136वां एपिसोड... दुर्ग-अमलेश्वर ; ग्राम...

आईआईटी भिलाई में 600 नए छात्रों का स्वागत, डायरेक्टर बोले— ‘एडमिशन नहीं, सफलता की असली शुरुआत है’

* भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान भिलाई के डायरेक्टर ने नए छात्रों से एकेडमिक एक्सीलेंस को सोशल इम्पैक्ट से जोड़ने का आग्रह किया... दुर्ग :  भारतीय प्रौद्योगिकी...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है