जल शक्ति मिशन के अंतर्गत ग्राम धौराभाटा को मिला हर घर जल प्रमाण पत्र

Advertisement

सेलुद 16 अक्टूबर / जिले के विकासखंड पाटन के ग्राम पंचायत धौराभाटा में जीवन मिशन के अंतर्गत हर घर जल प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। दिया गया प्रमाण पत्र इस बात का प्रमाण है कि गांव में हर घर नल से शुद्ध पेयजल ग्रामीणों को मिल रहा है। जल जीवन मिशन द्वारा ग्रामीणों को उनके दैनिक जीवन में चल रहे पानी से हो रही परेशानी में अब उन्हें राहत मिल रही है। महिलाओं को दूर से जाकर पानी लाने की समस्या से मुक्ति मिली है। जल जीवन मिशन से मिल रहा पानी न केवल साफ है बल्कि सुरक्षित भी है। यह जल जनित बीमारियां जैसे पीलिया, डायरिया व अन्य खतरनाक बीमारियों से बचाता है। हर घर जल प्रमाणीकरण के दौरान ग्रामीणों में उत्साह एवं उमंग का माहौल नजर आया।

इस दौरान ग्राम के सरपंच श्रीमती बिंदेश्वरी मेश्राम सचिव श्री देव कुमार वर्मा को विभाग में जल जीवन मिशन योजना सौंप कर आने वाले समय में योजना का संचालन पंचायत द्वारा किया जाएगा यह समझाया गया। कार्यक्रम के दौरान समस्त कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तहसीलदारों के तबादले से पाटन में राजस्व व्यवस्था फिर चरमराई

तहसीलदारों के तबादले से पाटन में राजस्व व्यवस्था फिर चरमराई पवन ठाकुर के दुर्ग स्थानांतरण के बाद कल ही ममता टावरी को मिला था मुख्य...

खबर का असर: चार दिन में टूटी विभागीय लापरवाही की दीवार

खबर का असर: चार दिन में टूटी विभागीय लापरवाही की दीवार रामेश्वरी सेन को मिला न्याय, श्रम विभाग ने सुधारी गलती; अब श्रमिक योजनाओं का...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है