विजय साहू ने अपने समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन

दुर्ग भिलाई 2 अप्रैल:   सांसद प्रत्याशी विजय बघेल ने कहा हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमारे पुराने साथी हमसे जुड़ रहे है। विजय बघेल ने किया विजय साहू का स्वागत और कहा अबकी बार 400 पार में आप सब हमारे सहयोगी बने। विजय साहू ने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है।

1 अप्रैल को सनमैरिज पेलेस कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड भिलाई मे आयोजित एक कार्यक्रम में अपने हजारों साथियो के साथ क्रेडा के पूर्व सदस्य एवं पूर्व कांग्रेसी नेता विजय साहू ने भाजपा प्रवेश किया।भाजपा प्रवेश करने वालो मे प्रमुख रूप से विजय साहू, धर्मराज शर्मा,राजेन्द्र सिह यादव, प्रदीप साह,साकेत कुस्वाहा, पंकज शर्मा सहित अन्य हजारो नेता शामिल हुये। इस अवसर पर दूर्ग लोकसभा के साँसद विजय बघेल ,लोकसभा प्रभारी पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, जिलाध्यक्ष महेश कौशिक, महामंत्री प्रेम लाल साहु, खिलावन साहू सहित अन्य भाजपा नेता भाजपा प्रवेश उत्सव में शामिल हूए।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

होली से पहले उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था तब से उनके भाजपा में जुड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। पिछले दिनों उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र सौंप दिया था।

लोकसभा प्रभारी चंदूलाल साहू ने कहा विजय साहू भाजपा के रीति-नीति से जुड़ने का निर्णय लिया पार्टी में उनका और सभी साथियों का स्वागत है। सभी मिलकर लोकसभा चुनाव में विजय बघेल को दुर्ग लोकसभा चुनाव में रिकार्ड मतों से विजयी बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे।

 

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है