उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय सांकरा मे 76 गणतंत्र दिवस समारोह मे कुलपति ने ध्वजारोहण किया

अम्लेश्वर 26 जनवरी : उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र सांकरा पाटन मे 26 जनवरी 2025 को 76 वे गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि महात्मा गाँधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, दुर्ग के कुलपति प्रोफेसर (डॉ) रवि आर. सक्सेना ने ध्वजारोहण कर लोगों से अपील किया कि भारत देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अपना अमूल्य योगदान जरूर दे।विद्यार्थियों को किसानो तक नवीन तकनीकी को पहुचा कर किसान भाइयों की आमदनी को बढ़ाने के लिए प्रेरित किये।कुलपति ने महाविद्यालय प्रांगण मे वृक्षारोपण कर लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील किए।

कार्यक्रम मे विशिष्ट अतिथि कुलसचिव श्री आर. एल. खरे, प्रोफेसर (डॉ.) सक्सेना मैडम, प्रधान पाठक नेताम जी एवं कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय सांकरा के अधिष्ठाता प्रोफेसर (डॉ) अमित दीक्षित जी रहे। कार्यक्रम मे राष्ट्रीय एवं राज्यस्तर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले महाविद्यालय के विद्यार्थियो को सम्मान किया गया।कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ.रिचा साव सहायक प्राध्यापक ने की.कार्यक्रम को सफल बनाने मे राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ गागेंद्र सिंह राजपूत एवं समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकारीगण, कर्मचारीगण छात्र- छात्राएं एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन

13 नवंबर को घुघुवा(क) में ‘गंवई संगम’ का भव्य आयोजन... नौका विहार, लेजर शो, महाआरती और रात्रिकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक छाया आकर्षण का केंद्र रहेंगे... पाटन।...

पाटन में कल 20 अक्टूबर को भव्य आतिशबाजी के साथ मनाएंगे दशहरा महोत्सव

पाटन में भव्य दशहरा महोत्सव, भगवान श्रीराम की सेना के आगमन और रामलीला की प्रस्तुति रहेगी आकर्षण का केंद्र पाटन। नगर पंचायत पाटन में प्रतिवर्ष...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है