कौही में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ समापन,तूता रायपुर की टीम बनी विजेता

रानीतराई : जय बजरंग युवा कबड्डी क्लब एवं समस्त ग्रामवासी कौही के सहयोग से दो दिवसीय रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित किया गया।जिसके समापन समारोह के मुख्य अतिथि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,अध्यक्षता मनोरमा टिकरिहा सरपंच ने की।विशेष अतिथि धनेश्वर देवांगन उपसरपंच,हेमलाल सोनकर,आयुष टिकरिहा, टकेश देवांगन,भेमन देवांगन,गौरव साहू, खोरबाहरा निषाद,राजा साहू,सुखदेव यादव पंच,अमर निषाद पंच थे।

मुख्य अतिथि ज़िप उपाध्यक्ष श्री साहू ने खिलाड़ियों एवं ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए नूतन वर्ष की मंगलकामना प्रेषित किए।खेल हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए।वर्तमान परिदृश्य में युवाओं को सभी क्षेत्रों में प्रतिभा दिखाने की आवश्यकता है।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने हर क्षेत्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए महाकाल की नगरी कौही सहित छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा की है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

Addvertisment

सरपंच श्रीमती टिकरिहा ने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है कि हमारे ग्राम में धार्मिक,सांस्कृतिक,विभिन्न खेलों का आयोजन युवा साथी एवं समस्त ग्रामवासी के तत्वाधान में निरंतर होते रहता है।विजेता उपविजेता टीम को खूब बधाई,असफल टीम को अपना प्रयास जारी रखने को प्रेरित किए।

Addvertisment

इस अवसर पर टीकम पटेल,धनराज यादव,लोकेश्वर साहू,उमेंद्र साहू,सतीश देवांगन,श्रीमति राजकुमारी,बुधियारीन निषाद,गायत्री साहू,भगवान सिंह निषाद,राकेश निषाद, टाकेश यादव,थालेश्वर यादव,गिरवर निषाद,तुलेश्वर निषाद,ठाकुर राम साहू,तुला राम साहू, रणजीत ठाकुर,कमलेश्वर यादव,परमेश्वर यादव,वासुदेव ठाकुर,मिथलेश ठाकुर,तिलेंद्र यादव,करण यादव सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Addvertisment
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरपंच ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान – अशोक साहू

* तरीघाट सरपंच को जनता ने दिया था भरपूर आशीर्वाद, अब ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान : अशोक साहू... * विकास कार्य...

तरीघाट में मुक्तिधाम के नाम पर सिर्फ आश्वासन! अंतिम संस्कार भी भगवान भरोसे

* तरीघाट में मुक्तिधाम के नाम पर सिर्फ आश्वासन! अंतिम संस्कार भी भगवान भरोसे... * सालों से आवेदन-निवेदन और खबरों का सिलसिला जारी.? * अफसरों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है