डिजीटल फसल सर्वेक्षण हेतु तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी को दिया जा रहा प्रशिक्षण

Advertisement

दुर्ग, 31 अगस्त 2024/ भारत सरकार कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय द्वारा राज्य में तीन जिलों क्रमशः धमतरी, महासमुंद एवं कबीरधाम को खरीफ 2024 हेतु डिजीटल फसल सर्वेक्षण के लिए पायलेट प्रोजेक्ट के रुप में चयनित किया गया है। उक्त जिलों के प्रत्येक ग्रामों तथा शेष जिले अंतर्गत कलेक्टर द्वारा चयनित तहसीलों में खरीफ 2024 में लगाये गए फसलों का डिजीटल फसल सर्वेक्षण किया जाएगा। यह कार्य भारत सरकार द्वारा निर्धारित किए गए पोर्टल एवं एप्प पर संलग्न पत्र अनुसार दिए गए निर्देशों के अधीन किया जाना है।

कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी अनुसार जिले अंतर्गत तहसील धमधा में खरीफ 2024 में लगाए गए फसलों का डिजीटल फसल सर्वेक्षण किया जाना है, जिसमें तहसीलदार (मास्टर ट्रेनर), राजस्व निरीक्षक (सत्यापन कर्ता) एवं पटवारी (सुपरविजन कर्ता) का प्रशिक्षण 31 अगस्त तक, सर्वेक्षण कर्ताओं का चयन 30 अगस्त 2024 तक सर्वेक्षणकर्ताओं को प्रशिक्षण 7 सितंबर 2024 तक अनिवार्यतः प्रदान किया जाएगा। डिजीटल फसल सर्वेक्षण 9 सितंबर 2024 से प्रारंभ कर 30 सितंबर 2024 तक की अवधि में पूर्ण करते हुए प्रत्येक मंगलवार को साप्ताहिक प्रगति की जानकारी से कार्यालय कलेक्टर को दी जायेगी।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल ने की कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से सौजन्य भेंट

* कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब से ग्राम सावनी के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात... * सावनी के पंचायत प्रतिनिधियों ने रखी विकास कार्यों की मांग,...

पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, गर्भवती महिलाओं को बांटा पोषण आहार

* पाटन में सुशासन तिहार का आयोजन, 27 विभागों ने सुनी जनता की समस्याएं... * अध्यक्ष योगेश निक्की भाले और सीएमओ हेमंत वर्मा ने जनता...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है