ठेठवार यादव समाज का दो दिवसीय वार्षिक अधिवेशन 22 और 23 मार्च को, समाज के अध्यक्ष का भी होगा चुनाव

Advertisement

पाटन। छत्तीसगढ़ यादव समाज पाटन राज का वार्षिक अधिवेशन इस वर्ष पाटन स्थित सामाजिक भवन में होगा। 22 एवं 23 मार्च को आयोजित इस सम्मेलन में पाटन राज के अध्यक्ष का भी चुनाव होना है । इसलिए यह अधिवेशन काफी महत्वपूर्ण भी मानी जा रही है।

पाटन ब्लॉक ठेठवार यादव समाज के मीडिया प्रभारी और पूर्व उपाध्यक्ष बलराम यादव ने बताया कि 22 मार्च शनिवार को वार्षिक अधिवेशन की शुरुआत होगी। सुबह पूजा अर्चना के साथ अधिवेशन की शुरुआत होगी। इसके बाद दोपहर एक बजे से निर्वाचन के लिए नामांकन जमा लेने का कार्य होगा। शाम चार बजे नामांकन पत्र की जांच होगी एवं शाम पांच बजे तक नामांकन वापसी लिया जा सकता है। इसके बाद उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रथम सत्र का समापन भी होगा।

 फेसबुक से जुड़े 

अधिवेशन का द्वितीय दिवस 23 मार्च को सुबह पूजा अर्चना के साथ शुरुआत होगी। अतिथि का सम्मान एवं उद्बोधन के बाद अध्यक्ष उद्बोधन होगा। इसके बाद प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान भी किया जाएगा। इसके पश्चात खुला सत्र का आयोजन होगा जिसमें से सामाजिक जन अपनी बात रख सकेंगे। इसके बाद चुनाव कार्य भी संपन्न कराया जाएगा चुनाव संपन्न होने के बाद रात्रि में सामाजिक आवेदनों पर चर्चा भी किया जाएगा। इसके बाद आय व्यय की जानकारी के सहित वार्षिक अधिवेशन में निर्वाचित अध्यक्ष की घोषणा भी की जाएगी ।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

देव संस्कृति बाल संस्कार शाला में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को दी गई भावभीनी विदाई

* शिक्षकों व अतिथियों ने छात्रों को दी सफलता की शुभकामनाएं, संस्कार और शिक्षा के संदेश के साथ विद्यार्थियों को दी गई विदाई... पाटन:  देव...

वार्ड 09 में मनाई गई मिनी माता जयंती, नगरवासियों ने दी श्रद्धांजलि

* मिनी माता जयंती पर कांग्रेस पदाधिकारियों व पार्षदों ने किया नमन, मिनी माता के समाजसेवा के योगदान को किया गया याद... पाटन:  मिनी माता...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है