सेलुद : पाटन विधनसभा अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सेलुद में आज 01जनवरी को ग्राम मे अक्षत कलश का भव्य स्वागत किया गया।
ग्राम पंचायत के प्रथम नागरिक श्रीमती खेमिन साहू सहित गाँव की महिला पुरुषों ने अपने सिर में कलश धारण करते हुए गाँव का भ्रमण किया। गाँधी चौक सेलुद से श्री राम भगवान जी की अक्षत कलश यात्रा शुरू होकर टोली बावाकुटी सेलुद के राधा कृष्ण मंदिर मे स्थापित किया गया।
पूरे गांव का वातावरण राममय हो गया है। आने वाले 22 जनवरी को भव्य शोभयात्रा के माध्यम से उत्सव मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी ग्रामीण जन जोर शोर से कर रहे हैं।
![](https://patankegoth.com/wp-content/uploads/2023/12/MONU-SAHU-SHIVMAHAPURAN.jpg)
![](https://patankegoth.com/wp-content/uploads/2023/12/MAHENDRA-SAHU-BIRTHDAY-ADDjpg.jpg)
![](https://patankegoth.com/wp-content/uploads/2023/11/PERFECT-PHOTOGRAPHY-PATAN-KARAN-ADD.jpg)