जिला पंचायत सदस्य पद हेतु सुमन कल्पना आमने-सामने,दोनों नेत्री कर रही है सघन जनसंपर्क

रानीतराई 17 फरवरी : पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 12 में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू के धर्मपत्नी श्रीमती सुमन साहू कांग्रेस की ओर से और युवा मोर्चा अध्यक्ष नारद साहू के धर्मपत्नी श्रीमती कल्पना साहू भाजपा की ओर से जिला पंचायत सदस्य पद हेतु चुनाव मैदान में उतरे हैं।

आपको बता दूं दोनों प्रत्याशियों का सघन जनसंपर्क लगातार क्षेत्र में चल रही है कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सुमन अशोक साहू पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा किए गए 05 वर्ष के कार्यकाल को लेकर के चुनाव मैदान में हैं। लोगों से भारी मतों से जीताने की अपील कर रहे हैं। लगातार 05 वर्षों तक कांग्रेस के जिला पंचायत उपाध्यक्ष के रूप में अशोक साहू ने क्षेत्र की जनता के बीच रहे हैं जिसका सीधा फायदा उनके धर्मपत्नी श्रीमती सुमन साहू को मिल रहा है।

 फेसबुक से जुड़े 

Advertisement

युवा मोर्चा अध्यक्ष नारद साहू छाया जिला पंचायत के रूप में पिछले 05 वर्ष में क्षेत्र की जनता की सुख-दुख के साथी बन रहे और आज के तारीख में सत्ता परिवर्तन होने के बाद नारद साहू सबसे मजबूत भाजपा नेता के रूप में दक्षिण पाटन में उभर कर सामने आ रहा है। जिसका सीधा फायदा उनके धर्म पत्नी श्रीमती कल्पना साहू को मिल रहा है। श्रीमती कल्पना साहू लगातार क्षेत्र के जनता से सीधा संपर्क कर रहे हैं। केंद्र और राज्य सरकार के योजना का सीधा लाभ दिलाने का वादा कर रही है मोदी के गारंटी पर मोहर लगाने की अपील कर रही है।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

सरपंच ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान – अशोक साहू

* तरीघाट सरपंच को जनता ने दिया था भरपूर आशीर्वाद, अब ओछी राजनीति छोड़ विकास कार्यों पर दें ध्यान : अशोक साहू... * विकास कार्य...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है