मीडिया एंड एंटरटेनमेंट विषय के छात्रों ने सफलतापूर्वक पूर्ण की 10 दिवसीय इंटर्नशिप

Advertisement

पाटन 28 फरवरी : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केसरा के कक्षा 11वीं और 12वीं के मीडिया एंड एंटरटेनमेंट विषय के 59 छात्रों ने ओजल कंप्यूटर संस्थान में 10 दिवसीय इंटर्नशिप सफलता पूर्वक संपन्न की। इस इंटर्नशिप के दौरान छात्रों ने वीडियो एडिटिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग, डिजिटल मीडिया, कैमरा टेक्नीक, साउंड एडिटिंग और अन्य महत्वपूर्ण कौशलों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। संस्थान के एम्प्लॉयर श्री राजेश कुमार यादव के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का वास्तविक अनुभव लिया।

विद्यालय के प्राचार्य श्री वी. पी. कुंभकार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के व्यावसायिक प्रशिक्षण से छात्रों को इंडस्ट्री की जरूरतों को समझने और करियर निर्माण में सहायता मिलेगी।

 फेसबुक से जुड़े 

व्यावसायिक प्रशिक्षक श्री भारत भूषण साहू, जो विद्यालय में मीडिया एंड एंटरटेनमेंट विषय पढ़ाते हैं, ने कहा कि यह इंटर्नशिप छात्रों के लिए अत्यंत लाभकारी रही। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों ने मीडिया इंडस्ट्री की बारीकियों को सीखा और अपने कौशल को निखारने का अवसर पाया।

इंडस कंपनी के राज्य समन्वयक श्री आदित्य पिल्लई और श्री बृजेश शुक्ला ने भी इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने छात्रों को मीडिया एवं मनोरंजन उद्योग की आधुनिक जरूरतों और भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया, जिससे उन्हें अपने करियर को सही दिशा देने में सहायता मिलेगी।

इस इंटर्नशिप कार्यक्रम की सफलता से छात्रों में नया आत्मविश्वास जागृत हुआ है। विद्यालय प्रशासन, संस्थान एवं इंडस्ट्री के सहयोग से हुए इस आयोजन की सभी ने सराहना की।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है