सेलुद के सरपंच ने किया मितानिनों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान

Advertisement

मितानिन की सेवा माता सेवा के समान होती है /खेमिन साहू

सेलद:  पाटन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सेलुद में मितानिन सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे सभी मितानिनों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं का भी सम्मान किया गया। सरपंच श्रीमति खेमिन साहू ने सभी बहनों का सम्मान करते हुए कहा कि मितानिन बहनों हमारी माता तुल्य है। जिस प्रकार से मां अपने बेटी, बहु, बच्चे के साथ साथ पूरे परिवार की देखभाल करती है। उसी प्रकार से हमारी मितानिन बहने चौबीसों घंटे पूरी ईमानदारी और निष्ठा सेवाभाव से काम करते रहती है। मितानिनों के सेवाभाव को ही पंचायत के द्वारा सम्मान समारोह के रूप में मनाती है।ऐसे ही काम आंगनबाड़ी के कार्यकर्ता और सहायिका बहनों के द्वारा भी गाँव मे शिक्षा और स्वास्थ्य का अलख जगाने का काम करते है। सभी बहनों के कार्य को मैं नमन करती हूं। उक्त अवसर पर मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बहनों को भेंट प्रदान कर सम्मान किया गया।

 फेसबुक से जुड़े 

जिसमे श्रीमति मिथिला वर्मा, मितानिन श्रीमति सुनीता वर्मा, सुनीता कुर्रे, सुधा देशमुख, चित्रेखा साहू, दुकालहीन जांगड़े, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति प्रेमलता बंजारे, सुरेखा ठाकुर, सरस्वती साहू, पूर्णिमा बंछोर , गायत्री बंछोर, कुंजना जांगड़े, सहायिका श्रीमति यामिनी जांगड़े, अंजली जोशी, रश्मी ठाकुर, सुभद्रा मारकंडे, मालती चक्रधारी, गौरी ठाकुर का सम्मान किया गया। साथ ही श्रीमति खेमिन साहू सरपंच , पंचायत सचिव राहुल साहू, सुश्री रेणुका कुर्रे रोजगार सहायक, विकास बारले, सरस्वती ठाकुर उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है