रूपेंद्र वर्मा राजप्रधान के लिए उपयुक्त प्रत्याशी, गाँव गाँव में मिल रहा व्यापक समर्थन

Advertisement

पाटन 6 अप्रैल :  छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज अभी बहुत ही चर्चा में है क्योंकि यहां 7 अप्रैल दिन रविवार को राजप्रधान का चुनाव होना है , चुनाव को लेकर मनवा कुर्मी समाज के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है । लोग चाह रहे हैं कि पाटन राज का राजप्रधान सामाजिक दृष्टिकोण से अनुभवी , एवम सशक्त हो जो समाज को विकास की दिशा में ले जा सके , और इसके लिए ग्राम — रवेली निवासी रूपेंद्र कुमार वर्मा उपयुक्त प्रत्याशी नजर आ रहे हैं और उन्हें प्रत्येक गांव में समाज के लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है ।

 फेसबुक से जुड़े 

श्री रूपेंद्र कुमार वर्मा पाटन राज के प्रथम राजप्रधान स्व. श्री केशव राम वर्मा के सुपुत्र हैं । तथा लगातार समाज में सक्रियता के साथ अपना योगदान दे रहे हैं । अभी वर्तमान में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पाटन राज के उपराजप्रधान के पद पर रहकर दायित्व निर्वहन कर रहे थे । इसके पूर्व भी समाज के महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए पूरी सक्रियता एवम कर्मठता के साथ समाज हित में लगातार काम कर चुके हैं , वे छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के प्रदेश युवा महामंत्री , पूर्व राष्ट्रीय युवा उपाध्यक्ष अखिल भारतीय कुर्मी महासभा, पूर्व प्रदेश सचिव प्रदेश युवा कूर्मि क्षत्रिय समाज , पूर्व जिला सचिव छ. युवा कूर्मि क्षत्रिय समाज , पूर्व केंद्रीय सदस्य छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज , पूर्व जनपद सदस्य सहित अनेक सामाजिक दायित्वों का भलीभांति निर्वहन किया है ।उनके अनुभव एवम क्रियाशीलता को देखते हुए पूरे पाटन राज के लोगों का व्यापक समर्थन मिल रहा है ।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है