रोड निर्माण कार्य में अधूरा है पुल पुलिया, आवागमन में हो रही है परेशानी

अम्लेश्वर 9 अप्रैल: पाटन विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत पाहंदा (अ) रोड निर्माण कार्य चल रहा है जो होली त्योहार के बाद बहुत ही धीमी गति से कार्य सड़क चौड़ीकरण निर्माण एजेंसी के द्वारा किया जा रहा है। आपको बता दे लगभग 4 किलो मीटर के यह मार्ग अम्लेश्वर पहुंच मार्ग है जो रायपुर शहर छत्तीसगढ़ के राजधानी को जोड़ता है। पुल पुलिया का निर्माण भी अभी तक अधूरा नहर आ रहा है।

इस विषय में निर्माण कार्य देख रहे इंजीनियर से पाटन के गोठ रिपोर्टर करन साहू ने जानकारी ली तो उन्होने बताया कि अभी मजदूर लोग त्योहार मानने गए है आने पर जल्द ही निर्माण कार्य चालू हो जायेगी लेकिन मजेदार बात यह है कि अभी होली मनाए 15 दिवस बीत गया है और पुल पुलिया का निर्माण  कार्य अधूरा है। और रोड पर अभी तक मुरूम गिट्टी मटेरियल भी नही डाला जा रहा है।जिसके कारण आने वाले समय में आवागमन में बहुत ही परेशानी का समाना ग्रामवासियों को सहना पढ़ सकता है क्योंकी आने वाले दो महीना के बाद बारिश चालू हो जायेगी ऐसे में धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य से कैसे होगा जल्द काम पूरा।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है