अवैध कब्जा पर चला आर आई का बुलडोजर, नाप जोक कर अलग किया

Advertisement

अम्लेश्वर 4 अप्रैल : पाटन ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम घुघवा (ज) में रसुखदार द्वारा तेजी से अवैध कब्जा किया जा रहा है। जिसकी शिकायत एसडीएम पाटन से किया गया था। जिस पर आज 4 अप्रैल को आर आई और हल्का पटवारी के द्वारा नाप जोक किया गया जहां अवैध कब्जा पाया गया जिस पर ग्रामीणों के द्वारा शीघ्र हटाने कहा गया वही ग्रामीणों ने आर आई के कार्य शैली पर भी नाराजगी जाहिर की ग्रामीणों ने कहा की नाप जोक करने के बाद भी कुछ जानकारी आर आई के द्वारा नहीं दिया गया।

आपको बता दे कि ग्राम पंचायत घुघवा के युवा  टीम ने जानकारी देते हुए कहा की प.ह.ना. नं.04 रानिमा खसरा नं. 517 अम्लेश्वर रकबा 4.04 भूमि स्वामी गौकरन लाल साहू पिता केजू राम साहू के कुल जमीन 6 एकड़ 5 डिसमील है। जिसे अवैध कब्जा कर 12 एकड़ जमीन कर दिया गया है। जिसे आज नाप जोक कर अलग कर दिया गया है वही अवैध कब्जा धारी के द्वारा 15 दिवस के भीतर कब्जा मुक्त करने की बात स्वीकार किया गया आर आई और पटवारी सहित ग्रामीणों के बीच।

 फेसबुक से जुड़े 

वही कुछ लोगो ने कहा कि स्टाप डेम का निर्माण पानी रोकने के लिए किया गया है जिससे आस पास के लोग खेती किसानी के लिए उपयोग कर सके लेकिन ये स्टाप डेम ज्यादा दिन नहीं चल पायेगा क्योंकि इसके ऊपर भारी वाहन का प्रवेश जारी है ईट भट्ठा वाले और निजी भूमि वाले इसी रास्ते से स्टाप डेम से आवागमन करते हैं और भारी वाहन भी इस डेम से गुजरते हैं जिस पर प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है।

मौके पर भगत सिंह युवा मित्र मंडल घुघवा के सदस्य परस ठाकुर,नारायण सोनकर,लखन सोनकर,वेद यादव,कुलेश्वर साहू,गिरधर सोनकर,सुनील यादव,कमलेश यादव,भीखम यादव,कुलेश्वर साहू,धनेश्वरसोनकर,लुकेश्वर सोनकर,दिनेश सोनकर ,सत्यम सोनकर,रंजीत यादव,यशवंत सोनकर,तेजराम सोनकर,महेन्द्र साहू,अनुज सोनकर ,थानु सोनकर,हितेश सोनकर,राम सोनकर सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है