छग लोधी समाज के प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम वर्मा पहुंचे हरियाणा के करनाल, समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन वर्मा (डेविड) के साथ अधिवेशन की तैयारी का लिया जायजा, आज से शुरू होंगे समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन

पाटन 21 दिसंबर। लोधी समाज का राष्ट्रीय अधिवेशन 21 एवं 22 दिसंबर को हरियाणा प्रांत के करनाल जिला में आयोजित है। यहां पर शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से भी लोधी समाज के बहुत से सामाजिक जन पहुंचे हुए हैं। कल शाम को छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम वर्मा अपने सामाजिक पदाधिकारियों के साथ करनाल पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं का जायजा लोधी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपिन कुमार (डेविड) के साथ मिलकर लिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ से समाज के इस राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने आए सामाजिक लोगों से भी मुलाकात किया। साथ ही उनकी रहने एवं भोजन की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया ।

उनके साथ में छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश युवा अध्यक्ष सुरेश सिंगौर , मुंगेली जिला लोधी समाज के महासचिव राम रतन राजपुर और लोधी समाज के गणमान्य पदाधिकारी के साथ अन्य प्रदेश के भी मौजूद रहे। बता दे की छत्तीसगढ़ लोधी समाज सब पदाधिकारी लोधी समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए हरियाणा प्रांत के करनाल जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक दिन पूर्व ही पहुंचे हैं। कल से अधिवेशन शुरू होगा।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर की आत्म H त्या

बिग ब्रेकिंग तरीघाट में अलसुबह अज्ञात व्यक्ति ने फां#सी लगाकर आत्म Hत्या कर लिया , पाटन (मुकेश सेन)। पाटन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तरीघाट के...

स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़

* स्वर्गीय माया देवी एवं नरेंद्र बिजौरा की स्मृति में परिजनों ने लगाए पीपल एवं बरगद के पेड़... * छत्तीसगढ़ पर्यावरण मित्र समिति ने परिजनों...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है