प्राचार्य देवलाल यादव को मिला स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय प्राचार्य पुरस्कार

Advertisement

पाटन 11 जनवरी  : विकास खंड पाटन अंतर्गत ए.के. गोयल पब्लिक स्कूल पाटन के प्राचार्य देवलाल यादव को मिला स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय प्राचार्य पुरस्कार विगत 18 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए ए.के. गोयल पब्लिक स्कूल पाटन के प्राचार्य देवलाल यादव को स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर आयोजित प्रतिभा सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह में स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय प्राचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि प्राचार्य श्री यादव को शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए जाना जाता है, जिसके माध्यम से वे छात्रों को विषय चयन तथा उन्हें कैरियर बनाने में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।

यादव सर के मार्गदर्शन से अब तक 17 छात्र छात्राएं एमबीबीएस डॉक्टर, 1 छात्रा भारतीय प्रशानिक सेवा में कलेक्टर के पद पर चयनित हो चुके हैं। कई छात्र शासकीय सेवाओं जैसे शिक्षक, पुलिस, सेना आदि में चयनित हो चुके हैं, जिसके लिए उन्हें 2019 में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शिक्षा अलंकरण प्रदान किया गया, साथ ही 2022 में एपीजे अब्दुल कलाम शिक्षा पुरस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

 फेसबुक से जुड़े 

प्राचार्य देवलाल यादव ने इस उपलब्धि पर ईश्वर, माता पिता, गुरु जनों तथा अपने मित्रों का धन्यवाद किया और कहा कि वे निरंतर शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थीयों के उन्नयन के लिए हमेशा प्रयासरत रहेंगे।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, बच्चों को मिली निशुल्क टी-शर्ट

पाटन । विकासखंड पाटन के अंतर्गत स्थित सरस्वती शिशु मंदिर तरीघाट में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साह, अनुशासन और गरिमामय वातावरण में मनाया...

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सेजस विद्यालय घुघुवा क में योग कार्यक्रम में शामिल हुए प्रणव शर्मा

पाटन । पाटन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुघुवा क स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है