जनपद सदस्य प्रणव शर्मा के आभार रैली में शामिल हुए क्षेत्र के लोग

Advertisement

सेलुद 24 फरवरी : पाटन ब्लाक क्षेत्र के ग्राम घुघुवा(क) निवासी युवा समाजसेवी इंजीनियर प्रणव शर्मा ने जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमांक 3 में जनपद पंचायत सदस्य के रूप में त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में ग्राम करसा निवासी कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम तिवारी को हरा कर क्षेत्र का सबसे बड़ा ऐतिहासिक जीत दर्ज किया है। इज जीत से गदगद क्षेत्र के जनता, समाजसेवी प्रणव शर्मा के आभार एवं विजय रैली में बधाई एवं आशीर्वाद देने बड़ी संख्या में सम्मिलित हुई।

सर्वप्रथम ग्राम करसा में स्थित भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की मूर्ति पर प्रणव शर्मा द्वारा पुष्प माल्यार्पण कर जन आशीर्वाद प्राप्त करने विजय आभार रैली का शुभारंभ किया गया, जिसमें समीपस्थ सभी गांव के निवासी ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओ की भारी संख्या में उपस्थिति रही, ग्राम करसा से प्रारंभ होकर बाइक एवं चार पहिया वाहन में सवार लोग बड़ी संख्या में विजय आभार रैली में क्रमशः ग्राम गभरा, अमेरी, करगा, रवेली, राखी होते हुए ग्राम घुघुवा(क) पहुंची। लोग घर-घर आरती की थाल सजाकर प्रणव शर्मा की आरती उतार कर बधाई एवं आशीर्वाद दिए।

 फेसबुक से जुड़े 

रैली में चुनाव प्रभारी राजकुमार बघेल चुनाव संचालक प्रशांत शर्मा, सहयोगी रवि साहू एवं प्रमुख रूप से ग्राम करसा से कोमल साहू दुर्वासा साहू झम्मन साहू प्रीतम साहू वेद प्रकाश साहू ग्राम घुघुवा क से थानेश्वर साहू, प्रशांत शर्मा, मनोज साहू, चूड़ामणि साहू राजकुमार साहू किशन यादव ईश्वरी सेन ओगी राम साहू मनोज कौशिक गिरधारी साहू संतोष साहू विमल किशोर साहू विद्यासागर निषाद प्रशांत निषाद ग्राम गभरा से मेहत्तर वर्मा गणेश कुर्रे गणेश निषाद मयंक चंद्राकर राजा राम निषाद डोमन चंद्राकर राजेन्द्र चंद्राकर ग्राम अमेरी से मनीष कौशले पूरन कौशले भानु कोशले विक्रांत कौशले, डॉक्टर लक्ष्मण यादव, पुष्कर चंद्राकर, लोमस चंद्राकर, ओमकार नेताम, जामवंत यादव रोशन वर्मा विकास टंडन एवं अन्य करगा से उमेश आडील अशोक कुमार वर्मा जगतपाल आडील, राजकुमार साहू, ग्राम रवेली से टिकेंद्र वर्मा ताराचंद वर्मा भानु साहू डकेंद्र साहू टीकम साहू ग्राम राखी से उत्तम बंजारे वेद प्रकाश देवांगन होरीलाल आशीष शर्मा सुमित खुटेल एवं बड़ी संख्या में आस पास के भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
रिपोर्टर - करन साहू (पाटन के गोठ)
करन साहू रिपोर्टर - पाटन "के गोठ (PKG NEWS) Powerd By "Chhattisgarh 24 News" Group Of multimedia Pvt. Ltd.

भरर में 23वां कर्मा जयंती व सामूहिक आदर्श विवाह: तैयारियां तेज, साहू समाज में उत्साह

* भरर में 23वां कर्मा जयंती व सामूहिक आदर्श विवाह: तैयारियां तेज, साहू समाज में उत्साह 99 इकाइयों की भागीदारी से सजेगा भरर... * कर्मा...

खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने किया नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को सम्मानित

* खुदकुशी करने से बचाएं जाने पर दुर्ग एसपी ने नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले व टीम को किया सम्मानित... पाटन - पाटन नगर...

ताज़ा खबरे

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: पाटन के गोठ (PKG NEWS) के न्यूज़ को कॉपी करना अपराध है